रीवा के सैनिक स्कूल से अचानक गायब हुआ छात्र दो दिन बाद शहर के नए बस स्टैंड से बरामद हुआ। दो दिन पूर्व सैनिक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र रहस्ययी ढंग से लापता हो गया था। छात्र को हकलाने की समस्या है और इसके चलते उसे आत्मगिलानी थी। छात्र ने स्कूल से भागने के पहले सुसाइड नोट छोड़ा और आत्महत्या के इरादे से स्कूल की बाउंड्री पार कर भाग गया। छात्र के स्कूल से गायब होने की जानकारी तब हुई थी जब स्कूल के प्रबंधन ने रोज की तरह रात 9 बजे स्कूल में छात्रों की गणना की।
सैनिक स्कूल में अध्यनरत 10वीं का छात्र पिछले दो माह से छुट्टी पर था। इस दौरान वह जवा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पर था। सोमवार को छात्र के पिता उसे स्कूल में छोड़ने के बाद लौट आए। सोमवार देर रात स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की गणना की तो एक छात्र के गायब होने की जानकारी हुई। प्रबंधन ने समूचे स्कूल परिसर में लापता छात्र की काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा था। देर रात स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से गायब छात्र के परिजनों से संपर्क किया। बेटे के स्कूल से लापता होने की खबर सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्र के परिजन सैनिक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के साथ मिलकर दोबारा खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। परिजन स्कूल प्रबंधन के साथ विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और छात्र के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें रवाना कर दी।
लापता छात्र दो दिन बाद पुलिस की टीम को शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड पर मिला। इसके बाद पुलिस की टीम छात्र को न्यायालय ले गई, जहां पर उसके बयान दर्ज करवाए गए। इसके बाद सैनिक स्कूल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक छात्र को हकलाने की समस्या है। इसके चलते उसे आत्मगिलानी थी और अक्सर उसे ऐसा प्रतीत होता था कि उसके परिजन उसकी पढ़ाई के लिए काफी पैसे खर्च कर रहे हैं। उसने बचपन भी पढ़ाई पर व्यतीत कर दिया है। मेरे परिवार की मुझसे जो भी अपेक्षाएं है। वह बडा होकर उसे पूरा नहीं कर पाएगा। इसके चलते उसके मन में आत्महत्या करने की बात आई और स्कूल में अपना सामान लेकर कर चला गया।
स्कूल से भागने के बाद छात्र ने नदी में डूबकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन अचानक से उसका मन बदल गया और वह रीवा के रेलवे स्टेशन पहुंचा वहां से वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली चला गया। वह एक दिन दिल्ली में ही रुका और फिर उसका ह्रदय परिवर्तन हुआ और वह वापस रीवा आने के लिए ट्रेन पर सवार हो गया। सफर के दौरान ही दौरान ट्रेन में सफर कर रहें अन्य सैनिक स्कूल के छात्रों की नजर स्कूल से भागे छात्र पर पड़ गई। उन्होने तत्काल सैनिक स्कूल प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। छात्र दिल्ली से प्रयागराज उत्तर प्रदेश पहुंचा और वहां से सतना आया और बस में बैठकर वह रीवा के नए बस स्टैंड पहुंचा जहां से पुलिस के टीम ने उसे बरामद कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...