धमतरी में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। नगरी के कन्या छात्रावास में एक साथ 11 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी छात्राओं को छात्रावास परिसर में ही क्वारंटाइन बनाकर होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। पिछले दिनों एक साथ कोरोना के पांच मरीज मिले और एक युवक की रायपुर अस्पताल में मौत हो गई।
तीन अप्रैल को पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास और प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास नगरी में रह कर पढ़ाई करने वाली 11 छात्राएं एक साथ कोरोना पाजिटिव मिले है, इससे नगरी स्वास्थ्य विभाग समेत आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को छात्रावास में ही क्वारंटाइन बनाकर आइसोलेट किया गया है। साथ ही इन संक्रमित छात्राओं के संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं की कन्या छात्रावास में कोरोना जांच की जा रही है। दोनों छात्रावास 50-50 सीटर है। वर्तमान में इस छात्रावास में छात्राओं की संख्याओं की जानकारी नहीं बताई गई है।
बीएमओ कार्यालय नगरी के अनुसार इन छात्राओं में कोरोना वायरस कहां से आया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी छात्रावास में पहुंचकर इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। छात्रावास में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किया जा रहा है ताकि अन्य छात्राएं संक्रमित न हो। संक्रमित छात्राओं में सामान्य सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण है। किसी भी छात्राओं की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी सामान्य स्थिति में है। अचानक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण मिलने से नगरी समेत धमतरी जिले में हड़कंप मच गया है।
अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार
जिला अस्पताल धमतरी में कोरोना वायरस को देखते हुए कोरोना वार्ड तैयार कर लिया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में ग्राम सोरम के एक कोरोना मरीज को भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। तीन अप्रैल को सिविल सर्जन डा एके टोंडर ने कोरोना वार्ड का जायजा लिया और वहां व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही मरीज के सेहत के संबंध में जानकारी ली। कोरोना संक्रमण वार्ड में हालांकि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है, क्योंकि जच्चा बच्चा व शिशु टीकाकरण के लिए पहुंच रहे लोग सीधे कोरोनाव वार्ड में जा रहे हैं, ऐसे में कोरोना बढ़ने की आशंका है। मरीज व उनके स्वजन की मांग है कि इस वार्ड के पास सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड तैनात किया जाए ताकि कोई अनजान व्यक्ति कोरोना वार्ड में प्रवेश न कर सके। धमतरी जिला में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...