Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा के लिए दंगल शुरु : बीजेपी इस नाम पर लगा सकती है दांव, कांग्रेस में भी जारी मंथन - Ekhabri.com

राज्यसभा के लिए दंगल शुरु : बीजेपी इस नाम पर लगा सकती है दांव, कांग्रेस में भी जारी मंथन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच दंगल शुरु हो गया है। नामांकन निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ दोनों पार्टियों ने अपने प्रतियाशी के नाम पर सोलूपोल शुरु कर दिया है। बता दें कि, भाजपा से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने के कारण यह चुनाव हो रहा है। ऐसे में खाली हो रही उनकी सीट पर भाजपा अपने प्रतियाशी के नाम की घोषणा करने मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नाम फाइनल किए जाने के बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा। उधर कांग्रेस भी विधानसभा में विधायकों की संख्या कम होने के बावजूद राज्यसभा में अपने प्रत्याशी को भेजने कमर कस चुकी है। हालांकि, विधानसभा में बहुमत के आधार पर भाजपा को यह सीट मिलने की संभावना है।गौरतलब है कि, 15 फरवरी नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निर्विरोध चुनाव होने की संभावना है।

 

भाजपा में ये नाम सबसे आगे

सूत्रों की मानें तो सबसे आगे पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह का नाम चल रहा है। छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज नेता उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली भाजपा कार्यालय सूत्रों की मानें तो अगर सरोज पांडेय को लोकसभा टिकट नहीं दी जाती है तो उन्हें दोबारा राज्य सभा के लिए मौका दिया जा सकता है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और लक्ष्मी वर्मा का नाम भी तेजी से चल रहा है। बता दें कि देश में राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग के अनुसार जिन सीटों पर चुनाव होना है, उन सभी का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है।

Read Also  वन विभाग में बड़ी संख्या में हुए तबादले, देखिए आदेश

 

हमेशा पर्दे के पीछे रहकर करते हैं काम, ओम माथुर की ख़ास पसंद

रामप्रताप सिंह पिछले 40 सालों से संगठन की सेवा में लगे हुए हैं। वे करीब 20 साल बिलासपुर और सरगुजा में जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक और संभागीय संगठन मंत्री रहे। भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें 2005 में संगठन महामंत्री बना दिया गया। इस दौरान हर चुनाव भाजपा जीतती गई और उनका कद बढ़ता गया। 2016 में उन्हें वनौषधि पादप बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 में भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रभारी बने। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सभी 90 विस्तारकों के वे प्रभारी थे। जहां- जहां पार्टी कमजोर थी, वहां इनकी रणनीति से ही जीत मिली। वर्तमान में वे प्रदेश कार्यसमिति, अनुशासन समिति और चुनाव समिति के सदस्य हैं। उनकी कुशल रणनीति की वजह से प्रभारी ओम माथुर भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

 

फिलहाल राज्यसभा में कांग्रेस का दबदबा, लेकिन जल्द बदल जाएगी तस्वीर

छत्तीसगढ़ में 5 राज्यसभा सांसद की सीट है। वर्तमान में भाजपा के एक और कांग्रेस के 4 राज्यसभा सांसद है। आने वाले समय में यह तस्वीर बदल जाएगी। भाजपा के 3 और कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद होंगे। दरअसल, राज्यसभा सदस्यों के लिए विधायक मतदान करते हैं। चुनाव में जिस पार्टी के पास विधायकों की संख्या अधिक होती है उसके उम्मीदवार की जीत तय होती है। ऐसे में अब भाजपा के पास 54 विधायक है।

 

छग की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनीं

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। उस दौरान बीजेपी के 49 विधायक थे। सरोज पांडेय को कुल 51 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका था जब राज्यसभा के लिए चुनाव कराया गया था। इसके पूर्व निर्विरोध ही चुना जाता था।

Read Also  उज्जैन में शिप्रा नदी में हो रहे तेज धमाके, निकल रही आग

 

27 को आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी कर चुका है। नामांकन पत्रों के जांच की तारीख 16 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *