विधानसभा शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के इस अभिभाषण को पूर्व सीएम और विपक्षी दल के विधायक भूपेश बघेल ने नीरस बताया। उन्होंने साय सरकार को भी दिशाहीन करार दिया। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है। आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।
बृजमोहन ने आगे कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।
वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...