पुलिस अधिकारियों से कहा- हिंसा नहीं, अब चाहते हैं शांति की जिंदगी
दंतेवाड़ा। कटेकल्याण के टेटम में हाल ही में शुरू हुए पुलिस कैंप में बुधवार को एक इनामी सहित 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। खास बात यह है कि नक्सली अपनी लुंगियों में छिपाकर पुलिस को सौंपने के लिए तीन भरमार (देसी) बंदूक और तीन आइईडी भी लेकर आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे अब हिंसा नहीं, शांति की जिंदगी जीना चाहते हैं।
एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस के लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर ये नक्सली पुलिस कैंप पहुंचे थे। इनमें एक लाख का इनामी पुजारीपारा तेलम निवासी जनमिलिशिया कमांडर कुम्मा माड़वी लुंगी में भरमार बंदूक छिपाकर लाया था। इसके अलावा जनमिलिशिया सदस्य देवा मंडावी, बामन मंडावी व मुस्केल निवासी जनमिलिशिया सदस्य रतन मंडावी भी भरमार लेकर पहुंचे थे।
इनके अलावा डोंगरीपारा जियाकोरता निवासी ग्राम कमेटी सदस्य बामन कोवासी, आपुपारा सूरनार निवासी सीएनएम सदस्य हड़माराम और ग्राम कमेटी सदस्य जियाकोरता निवासी हिड़मा मंडावी झोले में आइईडी लेकर पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद चार और नक्सलियों ने पुलिस कैंप पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें सूरनार कोलेपारा निवासी सप्लायर टीम सदस्य विकास मंडावी, पटेलपारा निवासी मिलिशिया सदस्य मुकेश मंडावी, बाजारपारा निवासी मोहन करटम और ग्राम कमेटी सदस्य जंगमपाल सूरनार निवासी अजय मंडावी शामिल हैं। इन सभी को प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर एएसपी पीउदय किरण, आइपीएस राजेंद्र जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...