दुनियाभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई देशों में इस वायरस का प्रकोप दोबारा बढ़ गया है। इसके कारण नए मामलों और मरने वालों की संख्या बढ रही है। दुनियाभर में 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई। साथ ही साढ़े सात लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के प्राप्त डाटा के अनुसार, कोरोना पीड़ितों का वैश्विक आंकड़ा 16 करोड़ 63 हजार 260 हो गया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 लाख 26 हजार 378 हो गई। कोरोना से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में कुल तीन करोड़ 35 लाख 80 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। पांच लाख 97 हजार से अधिक की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं। ब्राजील में 75 हजार से अधिक नए मामले मिलने से पीड़ितों की संख्या एक करोड़ 53 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है। ढाई हजार से अधिक पीड़ितों के दम तोड़ने से मरने वालों की कुल चार लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई है।
ब्रिटेन में नए मामलों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से अधिक नए केस पाए गए और महज 11 की मौत हुई। दूसरी लहर में ब्रिटेन में गत जनवरी में कई बार 50 हजार से अधिक नए मामले मिले थे। इधर, ब्रिटिश सरकार की ओर से गठित एक सलाहकार समूह भारतीय वैरिएंट की समीक्षा करने की तैयारी में है।
रूस में मिला भारतीय वैरिएंट : रूस में भारतीय वैरिएंट के पहले मामलों की पहचान की गई है। कुल 16 मामले पाए गए हैं। ये केस मॉस्को से 700 किलोमीटर दूर उल्यानोव्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों में मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा गया है। यह वैरिएंट कई देशों में पहुंच चुका है। थाइलैंड में बुधवार को रिकॉर्ड 4,887 नए संक्रमित पाए गए। एक दिन पहले दो जेलों में करीब तीन हजार कैदी संक्रमित पाए गए थे। श्रीलंका में 24 घंटे में डेढ़ हजार नए केस पाए गए। संक्रमण बढ़ने पर आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...