Google Analytics Meta Pixel सब्बल से मौत पर 15 हजार मुआवजा, पिता ने लौटाया: रेल मंत्री ने किया 5 लाख की मदद का ऐलान - Ekhabri.com

सब्बल से मौत पर 15 हजार मुआवजा, पिता ने लौटाया: रेल मंत्री ने किया 5 लाख की मदद का ऐलान

अलीगढ़- यूपी के अलीगढ़ में शुक्रवार को डाबर-सोमना के बीच ट्रेन में बैठे युवक के शरीर में उछल कर आया सब्बल धंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। इसके बावजूद रेलवे ने मृतक के पिता को मात्र 15 हजार रुपए का मुआवजा दिया। उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। कहा, ‘मुझसे ही 50 हजार रुपए ले जाओ।’ वहीं शनिवार देर शाम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया।मृतक हरिकेश के पिता संतराम का कहना है, ‘रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण मेरे बेटे की जान गई है। अब रेलवे मुझे 15 हजार रुपए का मुआवजा देकर मेरे बेटे की मौत का मजाक उड़ा रहा है।’ इस दौरान रेलवे के अधिकारी उन्हें समझाते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और बेटे का शव लेकर लौट गए।संतराम ने अपनी बहू और मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक हरिकेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन तीनों का गुजारा अब कैसे चलेगा? मृतक के पिता संतराम ने पहले शव ले जाने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। इसके बाद GRP और RPF की फोर्स वहां पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने मुआवजे की रकम लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अब सुल्तानपुर जाकर न्याय की मांग करेंगे। संतराम का कहना है कि रेलवे की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई है। वह सुल्तानपुर जाकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जब तक बेटे और परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। शाम तक यह सब चलता रहा, जिसके बाद पीड़ित परिवार शव लेकर लौट गया।

Read Also  कमलपुर में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से निःशुल्क किया जा रहा स्वास्थ्य उपचार

समय से पहले ट्रैक पर शुरू हो गया था काम
रेलवे ट्रैक 9 बजे से ब्लॉक लिया गया था। इसके बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रहती। उनका रूट भी बदला जाता, लेकिन काम 8:35 बजे शुरू हो गया। इसी दौरान नीलांचल एक्सप्रेस यहां से गुजरी। इसकी स्पीड 110 किमी/घंटा थी। GRP इंस्पेक्टर सुबोध यादव ने बताया कि सब्बल ट्रेन के अंदर जाने की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ नहीं सकी है। लेकिन, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मजदूर ट्रैक उठाने के लिए सब्बल का इस्तेमाल कर रहे थे। तभी यह उनके हाथ से छूट कर छिटक गया। वहां से गुजर रही नीलांचल एक्सप्रेस के अंदर जा पहुंचा। सब्बल हरिकेश के शरीर में जा धंसा, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...