रायपुर, 9 सितंबर 2025।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 16,165 शिक्षकों और प्राचार्यों का नए पदों पर समायोजन किया गया है। इसके बाद अब प्रदेश में कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं रहेगा।
एकल-शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या में भारी कमी
युक्तियुक्तकरण से पहले प्रदेश में 5,936 विद्यालय ऐसे थे जो एकल-शिक्षकीय थे, यानी जहां केवल एक ही शिक्षक तैनात था। लेकिन इस बड़े बदलाव के बाद यह संख्या घटकर सिर्फ 1,207 प्राथमिक शालाओं तक रह गई है।
अतिशेष शिक्षकों का विषयवार समायोजन
स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिशेष शिक्षकों की पहचान विषयवार चिन्हांकन के आधार पर की।
यदि किसी विद्यालय में एक विषय का शिक्षक अतिरिक्त पाया गया और दूसरे विषय का पद रिक्त था, तो ऐसे शिक्षकों को रिक्त पदों पर समायोजित किया गया।
इस प्रक्रिया में विषय, विकलांगता, और परिवीक्षा अवधि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई।
शिक्षकों की गणना उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज मूल विषय के आधार पर की गई।
नए पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग और वेतन प्रक्रिया
जिन शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण के बाद नए विद्यालय में जॉइनिंग कर ली है, उनके वेतन की व्यवस्था पूर्व पदस्थ विद्यालय से मिले अंतिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर की जा रही है।
शिकायतों और न्यायालयीन प्रकरणों पर गंभीर परीक्षण
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त शिकायतों और न्यायालयीन मामलों की जांच
संभागीय आयुक्त समिति,
संचालनालय स्तरीय समिति,
और शासन स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है।
शासन ने आश्वासन दिया है कि इन मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...