Google Analytics Meta Pixel 17 वर्षीय चेरिशा चंदा ने जीता मिस इको टीन पेजेंट का खिताब - Ekhabri.com

17 वर्षीय चेरिशा चंदा ने जीता मिस इको टीन पेजेंट का खिताब

भारतीय किशोरी चेरिशा चंदा ने इतिहास रचते हुए मिस इको टीन पेजेंट का खिताब जीता है। इस खिताब को जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। वियतनाम की मिस इको टीन 2021 बीला वु ने उन्हें ताज पहनाया। प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया। मिस टीन दिवा 2021 की उपविजेता चेरिशा चंदा को मिस इको टीन पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।

 

 

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का मकसद  पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है। खिताब विजेता को पर्यावरण से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम यूएनईपी में भाग लेने का अवसर भी दिया जाता है। वह गुरुग्राम के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं।  अपनी जीत के बारे में पूछने पर, उन्होंने कहा, मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। देश के लिए जीत हासिल करने  से बड़ा सम्मान नहीं हो सकता।

 

 

सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022, 21 साल बाद भारत लौटा क्राउन
भारत की सरगम कौशल ने 63 देशों की प्रतियोगियों को पछाड़कर मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है। 21 साल बाद क्राउन भारत लौटा है। सरगम जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। इससे पहले वर्ष 2001 में अभिनेत्री माडल अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब जीता था। अदिति गोवित्रिकर ने सरगम कौशल को बधाई दी है।

 

वेस्टगेट लास वेगास रिजार्ट एंड कसीनो में आयोजित समारोह में  मिसेज वर्ल्ड 2021 अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम उन्हें क्राउन पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। समारोह के बाद रविवार को इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो में मिसेज वर्ल्ड ने कहा, “”लंबा इंतजार खत्म हो गया है। हमें 21 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।”” मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसे 1984 में शुरू किया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...