जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव में छह निहत्थे लोगों के हत्यारे आतंकी अब बचेंगे नहीं। केंद्र सरकार ने आतंकी वारदात का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियों को राजौरी और पुंछ जिलों में तैनात करने का फैसला किया है। इनमें से लगभग आठ कंपनियां बीते चौबीस घंटे के दौरान इन दोनों जिलों में पहुंच चुकी हैं और शेष अगले चंद दिनों में आ जाएंगी। प्रत्येक कंपनी में सामान्य तौर पर 100 जवान व अधिकारी होते हैं। गुरुवार से इन जवानों की तैनाती ढांगरी व आसपास के क्षेत्र में शुरू हो जाएगी।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पिछले काफी समय से जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे राजौरी और पुंछ जिलों को फिर से दहलाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसी साजिश के तहत आतंकियों ने गत रविवार शाम को राजौरी के हिंदू बहुल ढांगरी गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और 10 अन्य घायल हो गए थे। आतंकी जाते समय इनमें से एक घर में आईईडी लगाकर गए थे, जिसमें सोमवार सुबह हुए धमाके में दो बच्चों की मौत और छह लोग घायल हो गए थे। राजौरी व पुंछ जिलों में पहले भी सीआरपीएफ की कुछ कंपनियां तैनात हैं। अभी तक इनकी आतंकरोधी अभियानों में भूमिका कश्मीर की तुलना में बहुत सीमित रही हैं।
आवश्यकता अनुसार आतंकरोधी अभियान
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजौरी-पुंछ में जिन 18 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया जा रहा हैं, उनमें से आठ बुधवार दोपहर तक संबंधित जिलों में पहुंच चुकी थीं। इनमें से कुछ कश्मीर घाटी से और कुछ दिल्ली से पहुंची हैं। चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब से भी कुछ कंपनियां आ रही हैं। यह कंपनियां इन दोनों जिलों में पुलिस व सेना के साथ मिलकर आतंकरोधी अभियानों में भी हिस्सा लेंगी। जम्मू कश्मीर पुलिस में एसएसपी रैंक के एक अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती से राजौरी-पुंछ में आतंकी हिसा की ष्टि से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल और मजबूत होंगे।
अधिकारियों ने ढांगरी में जवानों को ठहराने के प्रबंध देखे
बुधवार को सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी ढांगरी गांव में पहुंचे और कई जगह दौरा कर जवानों के रुकने के प्रबंध को देखा। सीआरपीएफ के आइजी रैंक के अधिकारी ने गांव के सरपंच धीरज शर्मा के साथ अन्य लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों को बताया कि यह तैनाती आपके जानमाल की रक्षा के लिए की जा रही है।
आतंकियों के सफाए के लिए आपरेशन जारीराजौरी जिले के ढांगरी गांव में दो बच्चों समेत छह लोगों के हत्यारे आतंकियों के सफाए के लिए सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। इस पूरे आपरेशन की कामन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने संभाल रखी है। सोमवार से ही एडीजी राजौरी में ही रुके हुए हैं और पूरे आपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा लगातार बैठकें कर रण्नति बनाई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...