Google Analytics Meta Pixel चूरू में 19 वर्षीय की युवती से तीन जगहों पर आठ दिनों तक किया गया सामूहिक दुष्कर्म - Ekhabri.com

चूरू में 19 वर्षीय की युवती से तीन जगहों पर आठ दिनों तक किया गया सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं बदस्‍तूर जारी है। प्रदेश में बारां का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि ऐसी वारदात चूरू में की गई। प्रदेश में सामूहिक दुष्‍कर्म की बढती घटनाओं को लेकर लोगों में गहलोत सरकार के खिलाफ गुस्‍सा चरम पर है। दूसरे राज्‍यों में दुष्‍कर्म की घटनाओं पर हमलावर प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तक खामोश हैं।

चूरू जिले में 19 वर्षीय एक युवती को अगवा कर तीन जगहों पर ले जाकर आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना में कुल नौ आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की औपचारिकता पूरी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का अपराह्न कर आठ दिनों तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने उसके साथ इन आठ दिनों में चूरू के राजगढ़,  जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विक्रम पूनिया,  देवेंद्र पूनिया,  बंटी,  राहुल,  शुभम,  हेमंत,  मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई है।

राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हेडलाइन नहीं है, जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।’

Read Also  ट्यूटर ने मासूम बच्चों का दिमाग तेज करने को लगा दिया इंजेक्शन, पकडा गया

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। उसने ही युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने कार में बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे राजगढ़ के एक मकान में ले गया,  जहां अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया और कहा कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ जयपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और उसके साथ अपराध को अंजाम दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *