जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड में दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मंगलवार को यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हुई थी। बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड शोपियां के जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में हुआ है।
पुलिस के अनुसार, खुफिया एजेंसी को खबर मिली थी कि सुगन इलाके में आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।
इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में लश्कर ए ताइबा के आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ की रोड ओपेनिंग पार्टी (आरओपी) के दो जवान शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।
आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार बाइक सवार लश्कर के आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। हमलावरों की शिनाख्त हो चुकी है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह है। जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा।
गौर हो कि पांपोर के कंडिजाल में आतंकियों ने दोपहर करीब पौने एक बजे सीआरपीएफ की 110 बटालियन की आरओपी पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, इसके बाद आतंकी भाग निकले। फायरिंग में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल रेफर किया गया, जिन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य तीन का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहीद जवानों में मध्य प्रदेश के कांस्टेबल (ड्राईवर) धीरेंद्र त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...