Google Analytics Meta Pixel वाशिम के हॉस्टल में 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप - Ekhabri.com

वाशिम के हॉस्टल में 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

वाशिम के हॉस्टल में 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
वाशिम । महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला विदर्भ के वाशिम जिले का है। जहां पर बीते 24 घंटों में 318 नए मरीज पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 190 छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी छात्र एक हॉस्टल में रहते थे। इस खबर से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इनमें से ज्यादातर छात्र अमरावती जिले के दूरदराज इलाकों के बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से पूरे स्कूल परिसर को कंटेनमेंट जोन क्लियर कर दिया गया है।
मुंबई में फिर से लगेगा लॉकडाउन?
इस बीच मुंबई में भी कोरोना केस के बढ़ते केस के बीच प्रभारी मंत्री असलम शेख ने संकेत दिया है कि अगर मुंबई के लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, तो मुंबई में लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 8000 से भी ज्यादा हो गई है। बुधवार को 1 दिन में 80 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि बाजारों में और सड़कों पर नागरिकों की भीड़ दिखाई देती है। शादी समारोह में 300-400 लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। नियमों के इस तरह उल्लंघन से कोरोना वायरस को फैलने का मौका मिल रहा है। मुंबई के सभी कोविड सेंटर्स फिर से शुरू किए जा रहे हैं। मुंबई महानगर पालिका आयुक्त ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
कोरोना पर लगाम जरूरी
जिला प्रशासन तमाम कोशिशें कर रहा है कि किसी भी सूरत में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोका जाए लेकिन इतने सारे पॉजिटिव मामलों से प्रशासन की मुश्किलें और परेशानी बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने भी हॉस्टल का जायजा लिया है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज शुरू है। बता दें कि हॉस्टल में कुल 346 छात्र हैं, जिनमें से 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 39 छात्र पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस प्रकार हॉस्टल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 229 पहुंच चुकी है।
महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना मामले
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है बीते 24 घंटों में पूरे राज्य में 8807 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 80 लोगों की मौत हुई है। मुंबई शहर में बीते 24 घंटों में 1167 मामले सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2772 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

चंगोराभाठा में मजदूर बनकर रह रहे थे नक्सली, 9 के खिलाफ चार्जशीट

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा   रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...