Google Analytics Meta Pixel दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी मेयर का छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा से सम्मान - Ekhabri.com

दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी मेयर का छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा से सम्मान

रायपुरइण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी के द्वारा दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी के मेयर जून्ग-हून यूल को आज छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि यह हमारे प्रदेश का राजकीय गमछा है। इस परिधान के माध्यम से हमारी संस्कृति को प्रतीक रूप में प्रदर्शित करते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण कोरिया सांस्कृतिक रूप से काफी नजदीकी रूप से जुड़े हुए हैं। कोरिया में इस बात के ऐतिहासिक दस्तावेज हैं कि लगभग दो हजार साल पहले अयोध्या की एक राजकुमारी का ब्याह कोरिया के राजकुमार से हुआ था और जल मार्ग से अयोध्या की राजकुमारी कोरिया गई थी इस घटना की स्मृति में अयोध्या में एक पार्क भी स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ भी चूंकि भगवान राम का ननिहाल रहा है। अतः इस तरह से यह प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुए 25वें विश्व स्काउट गाइड जंबूरी 2023 में इण्डियन स्काउट फेलोशिप तथा अटास इण्डिया का 29 सदस्यीय संयुक्त दल राष्ट्रीय अध्यक्ष उड़ीसा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस कल्पेश झवेरी के नेतृत्व में सम्मिलित हुआ था। इक्सन सिटी मेयर कार्यालय के द्वारा भारतीय दल को राजकीय अतिथि का दर्जा देते हुए इक्सन कल्चर एवं टूरिजम फाउंडेशन तथा डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एण्ड टूरिजम इण्डस्ट्री इक्सन, दक्षिण कोरिया के द्वारा सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का दिनांक 04 एवं 05 अगस्त को भ्रमण कराया गया तथा भारतीय दल के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था।
इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी को दक्षिण कोरिया के द्वारा मानद नागरिकता प्रदान की गई है। इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप एवं अटास इण्डिया के संयुक्त भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से अटास इण्डिया छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा तथा उपाध्यक्ष जितेन्द्र साखरे सम्मिलित हुए थे।
उल्लेखनीय है कि 25वें विश्व स्काउट जंबूरी में सम्मिलित होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *