Google Analytics Meta Pixel 1 मई जन्मदिवस पर विशेष - Ekhabri.com

1 मई जन्मदिवस पर विशेष

 

  • लोकप्रिय व्यक्ति से बनें राजनेता, राज्य की राजनीति को दी नई दिशा

 

छत्तीसगढ़ के ताकतवर राजनेता बृजमोहन अग्रवाल

 

ऐसा बहुत कम होता है कि कोई जननेता राजनीति में हो और राजनीति के प्रचलित मानकों से खुद को ऊपर उठाकर रखें। प्रदेश के राजनीतिज्ञ बृजमोहन अग्रवाल बेशक ऐसी ही शख्सियत हैं जिन पर राजनीति ने कभी अपना कब्जा नहीं जमाया। जनता के हित और प्रदेश की तरक्की को सदैव प्राथमिकता मानकर चलने वाले हरफनमौला बृजमोहन अग्रवाल उस कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं जिसे सामान्य जन से लेकर रसूखदार तबका भी दिल से पसंद करता है। संभवतः इसी का उदाहरण है मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में निरंतर चुने जा रहे इस व्यक्ति की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि होते जाना । आज 1 मई अर्थात श्रम दिवस पर इस व्यक्तित्व का आंकलन करना एक अर्थों में राजनीति के लगातार बदलते दौर में उम्मीदों की किरणों से हर किसी को परिचित कराने जैसा मानने का कोई हर्जा नहीं।

 

 

भरोसे की डोर कायम रखी

इसे शायद जुझारू तेवरों के बावजूद उनकी विनम्रता का कमाल ही कहें कि छात्र जीवन से लेकर आज तक भरोसे रूपी उस डोर को मजबूत बनाये रखा जो 21 वीं सदी में निरंतर न सिर्फ टूट रही है वरन् जनता का विश्वास जिससे उठते जा रहा है। दरअसल राजनीति की कालिख से भरी कोठरी में बेदाग होकर निकलने वाले और जनता की भावनाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरने वाले इस व्यक्तित्व का इसे जादूई करिश्मा मानने की बजाय यदि हम जनता के प्रति उनकी जवाबदेही समझें तो उन्हें समझना आसान होगा । असल में कथनी और करनी के बीच की उस महीन रेखा को कभी दरकने न देना इसका संबल बना। प्रमाण चाहिए तो दो दशक की राजनीति के उथल-पुथल भरे दौर में प्रदेश के हित में उठाये गये असीमित कदमों को जरा पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर खंगालें ।

Read Also  8 दिन रिमांड पर आईएस समीर विश्नोई और दोनों कारोबारी-वकीलों की मौजूदगी में होगी पूछताछ

साहित्यकारों के प्रिय हैं वो

यह कौतुक नहीं वरन् सच्चाई है कि प्रदेश में साहित्यकारों के बीच किसी नेता की चर्चा सर्वाधिक हुआ करती है तो वह बृजमोहन अग्रवाल की। साहित्यिक आयोजनों में वे सिर्फ इसलिए नहीं बुलाये जाते कि वे सत्ता के बड़े पदों पर रहे है वरन् इसलिए कि पढ़ने- लिखने में उनकी पकड़ और विकसित होती साहित्यिक रूचियां। वे अक्षर की भाषा तो समझते ही हैं साहित्यकारों का मौन भी सुनने में माहिर हैं। यही कारण है जो उन्हें बोलते देखकर दिग्गज साहित्यकार भी उनकी शैली पर दाद देना नहीं भूलते।

 

आध्यात्मिकता भी आती है नजर

आध्यात्मिक मोर्चे पर इस प्रदेश की पहले ऐसी कोई आनुष्ठानिक पहचान नहीं थी। राजिम कुंभ के रूप में आश्चर्यजनक सोच ने छत्तीसगढ़ को देश की आध्यात्मिक बिरादरी से न सिर्फ जोड़ा वरन् कुंभ पट्टी में छत्तीसगढ़ को पहुंचा कर स्थानीय जनसमाज को उस अमृत तुल्य अनुभव से जुड़ने का सुअवसर दे दिया जिसकी उन्हें सनातन तलाश थी। इसे उनकी सजग रीत नीति का ही परिणाम कहें कि पारंपरिक अखाड़ों ने न सिर्फ इस पर मुहर लगाई थी।

 

निपुण रणनीतिकार

अपने दौर के दिग्गज राजनीतिज्ञ श्यामचरण शुक्ल ने एक बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि, सीखना है तो बृजमोहन अग्रवाल से सीखों। असल में इसकी सबसे बड़ी वजह उनका नियमों में रहकर नतीजे देना है। अपनी वाकपटुता, ज्ञान क्षमता, जनता की नब्ज पहचानने की अचूक दूरदृष्टि और समाज में क्या कुछ घट रहा है इससे अपडेट रहने की ललक। वास्तव में वे समय के साथ चलने में यकीन रखने वाले राजनेता हैं । शायद इसीलिए उनके कहे का युवाओं से लेकर हर उम्र तक गहरा असर होता है।

Read Also  आज ही के दिन लंदन में भारत ने इंग्लैंड से खेला था पहला वनडे, मिली थी हार

 

सदैव सभी के लिए उपलब्ध

बृजमोहन अग्रवाल नाम के इस व्यक्ति में व्यक्तिगत कुछ भी नहीं, जो कुछ है वह समाज का, तेरा तुझको अर्पण की तर्ज पर। सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक जनता के सुख दुःख में खुद को झोंक देने वालों में से है। आने वाली प्रत्येक कॉल को अटेण्ड करना और सरगुजा से लेकर बस्तर तक के प्रतिनिधि मण्डल की समस्याओं को सुन उसके त्वरित निराकरण के लिए दफ्तर को मुस्तैद करना… उनकी इन खूबियों का जोड़ निकालना मुश्किल है। दरअसल विकास को अपने जीवन का मूलमंत्र मानकर उन्होंने खुद को कुशल संगठनकर्ता, मेहनती, ईमानदार और बेदाग छवि वाला ऐसा राजनीतिज्ञ साबित किया है जिसके लिए घर और समाज या जाति प्रमुख नहीं वरन् प्रमुख है जनता का कल्याण। सभी मत, पंथ सम्प्रदय, मजहब और मान्यताओं के असंख्य लोग उनसे पूरे विश्वास और आत्मियता से मिलते हैं और कभी नहीं निराश नहीं लौटते तो इसी आत्मीयता की बदौलत।

 

उनकी उपलब्धियों का सफरनामा

सन् 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन में कदम रखने के बाद पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा। सन् 1981 में दुर्गा महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष, सन् 1982 में कल्याण महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष, सन् 1986 में भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष, सन् 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित, अविभाजित मध्यप्रदेश में पर्यटन, विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री के रूप में ख्याति, सन् 1991 में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर से निरंतर विधायक रहते हुए छत्तीसगढ़ निर्माण पश्चात बनी भाजपा सरकार में 15 वर्षों तक कैबिनेट की अहम हिस्से रहें। गृह, लोक निर्माण, वन,कृषि, राजस्व, जलसंसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाला। 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 सालों की रमन सरकार जहां ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गई ऐसे समय में बृजमोहन अग्रवाल भगवा ध्वज थामे खड़े रहे और रायपुर दक्षिण विधानसभा से लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

Read Also  देवांगन समाज छत्तीसगढ़ विकास में निभा रहा अग्रणी भूमिका

आज बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सबसे ज्यादा तीखे हमले करने वाले विपक्षी नेता कहे जाते है।

 

संस्कारों की सार्थकता….

प्रदेश की राजनीति में बेमिसाल मिसाल के रूप में दर्ज बृजमोहन अग्रवाल का जन्म मजदूर दिवस पर होना सुखद ही नहीं, सार्थक संयोग भी माना जाना चाहिए। 1 मई 1959 को जन्मे श्री अग्रवाल ने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि राजनीति में इतना लम्बा सफर तय कर लेंगे। पिता रामजी लाल अग्रवाल द्वारा दी गई संस्कारित शिक्षा का परिणाम है कि इस पथ को उन्होंने आगे बढ़ाकर सार्वजनिक जीवन से ले जाकर जोड़ दिया और राजनीति की डगर को शुभ्र धवल बना दिया। आज वे इस प्रदेश में मास लीडर के रूप में जाने जाते हैं। उनका काफिला जिस भी इलाके से गुजरे लोग बाग सहर्ष स्वागत में खड़े दिखाई पड़ते हैं। देर रात तक घर में, कार्यकर्ताओं के बीच या फील्ड में मिलते हुए, मन में कभी भी रंचमात्र की थकान या चिन्ता नहीं। याददाश्त तो इस कदर जबरदस्त कि पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं, मीडिया के साथियों, शुभचिंतकों को सीधे नाम से पुकारते हुए उन्हें जनता देखती है।

 

Ekhabri परिवार की तरफ से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं….

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

‘मैं अयोध्या हूं’ नाटक ने मोहा मन, भक्ति गीतों से गूंजा राज्योत्सव

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *