Google Analytics Meta Pixel नेपाल में विमान दुर्घटना में 20 हजार डालर का मुआवजा - Ekhabri.com

नेपाल में विमान दुर्घटना में 20 हजार डालर का मुआवजा

नेपाल में यति एयरलाइंस के विमान की दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा मिलने की संभावना क्षीण है। ऐसा इसलिए क्योंकि नेपाल सरकार ने एयर कैरियर लायबिलिटी एंड इंश्योरेंस बिल को अभी तक स्वीकृति नहीं दी है। इसके कारण बीमा कंपनी दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए पर्याप्त मुआवजा राशि देने के लिए बाध्य नहीं है। वर्तमान व्यवस्था में मृतक आश्रितों को अधिकतम 20 हजार डालर का ही मुआवजा मिल सकता है।

 

 

बीती 15 जनवरी को यति एयरलाइंस का विमान पोखरा के नवनिर्मित एयरपोर्ट के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग मारे गए थे। नेपाल में 2020 में घरेलू विमान कंपनियों के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार हुआ था।  लेकिन इससे दो साल पहले सरकार ने मांट्रियल कन्वेंशन 1999 को स्वीकार किया था। इस समझौते के चलते एयरलाइन कंपनी यात्रियों की मौत और घायल होने की स्थिति में जिम्मेदार मानी जाती है।

 

 

नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार मांट्रियल कन्वेंशन के प्रविधानों के आधार पर ही एयरलाइन कंपनियों की जिम्मेदारी से संबंधित विधेयक का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लेकिन उक्त कन्वेंशन के सभी प्रावधान शामिल नहीं किए गए हैं क्योंकि उन्हें व्यावहारिक तौर पर नेपाल में लागू नहीं किया जा सकता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव बुद्धिसागर लमिछाने के अनुसार इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद ही प्रस्ताव विधेयक के रूप में संसद में पेश होगा।

 

 

विधेयक के प्रस्ताव के अनुसार नेपाल की घरेलू एयरलाइन कंपनी को यात्री के घायल या मरने की स्थिति में एक लाख डालर की क्षतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। लेकिन इस समय हवाई यात्रा के दौरान यात्री के घायल होने या मरने पर 20 हजार डालर के मुआवजे का प्रविधान है। यति एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का बीमा हिमालयन एवरेस्ट इंश्योरेंस कंपनी ने कर रखा था। कंपनी ने कहा है कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...