Google Analytics Meta Pixel 22 साल के युवक ने ली समाधि, दूर दराज से देखने आ रहे लोग - Ekhabri.com

22 साल के युवक ने ली समाधि, दूर दराज से देखने आ रहे लोग

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 22 साल के एक युवक ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन समाधि ले ली है। इसके लिए घर के आंगन में ही 7 फीट का गड्ढा बनाया गया है। युवक का सिर्फ सिर और हाथ बाहर है। ऐसे ही वह 9 दिनों तक भक्ति में लीन रहेगा। मारगांव निवासी हरीश चंद बंजारे भिलाई की लोहा फैक्ट्री में काम करता है। उसने 9 अप्रैल को उपवास रखकर समाधि ली है, जो 17 अप्रैल तक रहेगी। इसकी जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अफसर और मेडिकल की टीम भी युवक के घर पहुंची। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मनाया गया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। युवक की स्थिति सामान्य बताई गई है। हरीश चंद बंजारे ने बताया कि वह बचपन से ही माता काली और मां दुर्गा की भक्ति करता आ रहा है। उसकी मनोकामना पूरी हुई है, इसलिए सिद्धि के लिए 9 दिनों तक समाधि लेने का प्रण लिया। जमीन में समाधि लेकर सिद्धि हासिल करना चाहता है, ताकि दीन-दुखियों की सेवा कर सके। माता की भक्ति में उसे सुकून मिलता है। अभी तीन दिनों से शरीर में किसी तरह की कमजोरी या परेशानी नहीं आई है। उसने बताया कि, अधिकारियों और मेडिकल टीम के सामने खुद ही समाधि की जिम्मेदारी ली है। उनके लिखे लेटर पर हस्ताक्षर भी किया है। वह समाधि स्थल पर ही केवल रात में नींद ले रहा है। उसके पिता घनश्याम बंजारे ने कहा कि, हरीश चंद बचपन से ही भक्ति भाव वाला है। उसने जब समाधि की इच्छा बताई तो पहले मैंने मना किया, लेकिन वह अंत तक अपनी जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद मैंने भी उससे कुछ नहीं कहा।समाधि लेने की सूचना के बाद मारगांव में युवक के घर दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। समाधि स्थल पर त्रिशूल के सामने लोग नारियल और पैसा भी चढ़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि हर कोई इतना बड़ा त्याग नहीं कर सकता। देवी की असीम कृपा हरीश चंद पर है। अब गांव में रोजाना लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। गुरुवार को बारिश के बाद युवक के घर के बाहर काफी कीचड़ हो गया। जिसके बाद ग्रामीण साफ-सफाई में जुट गए। वहीं, समाधि स्थल के ऊपर और बाहर टेंट-कुर्सी भी लगाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *