Google Analytics Meta Pixel एचएनएल के 23 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल : पल्लवी को 11 और अंकित को मिले 6 - Ekhabri.com

एचएनएल के 23 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल : पल्लवी को 11 और अंकित को मिले 6

 

 

सीजेआई रमना और सीएम बघेल ने दिए मेडल और डिग्रियां, 246 स्टूडेंट्स को दी गई उपाधि
रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज संपन्न हो गया है। दीक्षांत समारोह में बीए एलएलबी और एमएलएम के 246 स्टूडेंट्स को उपाधि दी गई। इसके साथ ही 23 को गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें मुख्य रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के जज एस अब्दुल नज़ीर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी समारोह में शामिल हुए। साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

सामाजिक पारदर्शिता बहुत आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार : सीजेआईरमना

 

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। एनवी रमना ने वकालत पर टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि आपका क्लाइंट आपसे न्याय की आशा रखता है, सामाजिक पारदर्शिता बहुत आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना ही चाहिए। सीजेआई एन वी रमना ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जि़ंदगी का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर आप बदलाव में भरोसा रखते हैं, आप अपने लिए खुद मौका ढूंढ सकते हैं और दूसरों के लिए भी। जब देश के युवा अपने अधिकार के बारे में जानेंगे तो देश बदलेगा। युवाओं को सामाजिक और राजनीति के बारे में अच्छे से जानना चाहिए, तभी देश बदलेगा। एन वी रमना ने छात्रों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आपको काम करना है, विधिक कार्रवाई की रक्षा करना आपके कर्तव्य है, लोगों को उनका अधिकार बताना होगा, आपके पास एक विजन होना चाहिए, भोजन, आवास आदि मूलभूत अधिकार लोगों को दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। आप अपनी स्टोरी के हीरो हैं, इसलिए अपना बेहतर दीजिए। उन्होंने आगे कहा आज ये आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। समाज में बड़ा योगदान का आपके लिए बड़ा दिन है। युवा लगातार आज बेहतर कर रहे हैं। ज्ञान सबसे बड़ा धन है आपके लिए. कड़ी मेहनत का और कोई विकल्प नहीं होता। आपके पास अभी आगे बेहतर करने बहुत समय है। सभी क्षेत्रों में बेहतर करने का अवसर आपके पास है।

 

10 सेमेस्टर में 6 में टॉपर रहीं पल्लवी

समारोह में 2021 बैच की पल्लवी को 11 गोल्ड मिले। उन्हें 7 में 6.2 सीजीपीए मिले हैं। 10 सेमेस्टर में 6 में वो टॉपर रही हैं। पल्लवी ने बताया कि लंदन की एक कंपनी ने 1 करोड़ का पैकेज ऑफर किया था, लेकिन उनकी दिलचस्पी वकालत में थी और अपने देश के लिए कुछ करने की थी इसलिए उन्होंने उस जॉब को ठुकरा दिया और वकालत की पढ़ाई जारी रखी।

आंखों से देख नहीं सकती यवनिका पर मिला गोल्ड मैडल

वहीं गोल्ड मैडल की लिस्ट में एक ऐसी स्टूडेंट का नाम शामिल हैं मिस यवनिका जो देख नहीं सकती पर उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर वकालत की पढ़ाई की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मिस यवनिका 2012 बैच बीए एलएलबी ऑनर्स की स्टूडेंट हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...