Google Analytics Meta Pixel बीजापुर में 24 जवान वीरगति को प्राप्त - Ekhabri.com

बीजापुर में 24 जवान वीरगति को प्राप्त

 –घटना के 15 घण्टे बाद भी बैकअप पार्टी नहीं पहुंची ग्राउण्ड जीरो पर
– झीरम के मास्टर माइंड हिड़मा की देखरेख में किया गया हमला
– सीआरपीएफ से डीजी पहुंचे छत्तीसगढ़
बीजापुर। बीजापुर के तर्रेंम इलाके में शनिवार को दोपहर हुई मुठभेड़ में 24 जवानों के वीरगति प्राप्त करने की खबर आई है। ग्राउण्ड जीरो से जारी एक वीडियो में शहीदों के शवों को दिखाते हुए दावा किया गया है कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हुए हैं। इनमें डीआरजी और कोबरा बटालिटन के आठ- आठ, एसटीएफ के छह और बस्तर बटालियन के दो जवान शामिल हैं। इस घटना में 56 जवानों के घायल होने की खबर है, जिसमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अधिकारिक रूप से अब तक यह नहीं बताया गया है कि कितने जवान शहीद हुए हैं क्योंकि घटना के पंद्रह घण्टे बाद तक सुरक्षा बलों की बैकअप पार्टी मौके तक नहीं पहुंच पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बताया गया है कि इस बातचीत में तय किया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सलवाद के खात्मे के लिए मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
आधिकारिक तौर पर 31 जवानों के घायल होने की पुष्टि की गई है, जिनमें से लगभग एक दर्जन को इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया है। शेष का इलाज बीजापुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का मानना है कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है, जिनके शव नक्सलियों के कब्जे में ही हैं। सुकमा और बीजापुर जि़ले के जवान संयुक्त रुप से नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे। तर्रेम और सिलगेर के जंगल के इलाके से जब सुरक्षाबल के जवान गुजर रहे थे, उसी समय पहले से घात लगा कर बैठे माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले का नेतृत्व झीरम काण्ड का मास्टर माइण्ड हिड़मा तथा कमाण्डर सुजाता कर रही थी।
बैकअप पार्टी रवाना
मुठभेड़ के करीब 15 घंटे बाद भी जवानों तक पुलिस पार्टी नहीं पहुंच सकी है। रविवार को सुबह 6 बजे से ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। 400 जवानों की तीन टुकड़ी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हुई हैं,  जिसये यूवी वाहन भी शामिल है, जो एम्बुश को खत्म करता है और फिर जवान आगे बढ़ते हैं। इस प्रक्रिया के चलते जवानों को मुठभेड़ स्थल में पहुंचने पर परेशानी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इलाके को 1500 से ज्यादा नक्सलियों ने घेर रखा है। कहीं-कहीं पर एम्बुश भी लगा रखे हैं।
10 दिनों में दूसरी बड़ी वारदात
यह पिछले 10 दिनों में राज्य में यह दूसरी बड़ी नक्सली वारदात है। इससे पहले 23 मार्च को, नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस को नक्सलियों ने आईडी से उड़ा दिया था। पिछले साल 21 मार्च को सुकमा जिले के मिंपा इलाके में एक नक्सली हमले में डीआरजी के 12 सहित 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़
पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को जानकारी दी थी कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ। पिछले 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक शीर्ष नक्सली मादवी हिडमा के ठिकाने के बारे में जानकारी मिल रही थी। उसका नाम 2013 के झीरम घाटी में हुए हमलें सहित कई बड़े हमलों से जुड़ा हुआ है। 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे।
शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।  मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमारे जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बल और भी तेजी से अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सीआरपीएफ के डीजी पहुंचे
सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ऑपरेशनल कार्य और स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ के संबंध में छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। सीआरपीएफ के महानिदेशक को गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर जाने के लिए कहा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...