Google Analytics Meta Pixel जेईई मेन में 24 छात्रों का स्कोर परफेक्ट 100 - Ekhabri.com

जेईई मेन में 24 छात्रों का स्कोर परफेक्ट 100

इंजीनियरिग में दाखिले से जुड़ी परीक्षा जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम) मेन के दूसरे सत्र का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। इसके साथ ही छात्रों का दाखिले को लेकर चल रहा इंतजार भी खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दोनों सत्रों के आधार पर संयुक्त परिणाम भी जारी कर दिया है। इसमें कुल 24 छात्रों ने शत प्रतिशत यानी परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है। इनमें जेईई मेन के पहले सत्र के भी 14 छात्र शामिल हैं। दूसरे सत्र में 10 छात्रों ने यह स्कोर किया। 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से पांच-पांच, राजस्थान से चार, उत्तर प्रदेश से दो, बिहार व झारखंड से एक-एक छात्र हैं। अनुचित संसाधनों के उपयोग के आरोप में पांच छात्रों का रिजल्ट रोका गया है।
एनटीए ने जेईई एडवांस का कटआफ भी जारी कर दिया है। सामान्य श्रेणी का कटआफ पिछले साल से बढ़ा है। अन्य श्रेणियों का कटआफ पिछले साल की तुलना में घटा है। एनटीए के मुताबिक, जेईई एडवांस का कटआफ जेईई मेन के दोनों सत्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। दोनों सत्र की परीक्षाओं में कुल 9.05 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें 4.04 लाख छात्र दोनों सत्रों की परीक्षाओं में शामिल हुए। पहले सत्र की परीक्षा में 7.69 लाख छात्र शामिल हुुए थे। दूसरे सत्र में 5.40 लाख छात्र शामिल हुए। जेईई मेन का आयोजन 13 भाषाओं में 440 शहरों के 622 केंद्रों पर किया गया था। इनमें करीब 17 शहर विदेश के थे। जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा 24 से 30 जून के बीच हुई थी। इसका परिणाम 11 जुलाई को आया था। दूसरे सत्र की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के बीच हुई थी।
जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 अगस्त को होगी परीक्षा
जेईई मेन का रिजल्ट आते ही एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। छात्र आठ से 11 अगस्त के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त होगी। प्रवेश पत्र 23 अगस्त से जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस के आयोजन का जिम्मा इस बार आइआइटी बांबे को दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, यह परीक्षा 28 अगस्त को होगी। इसका रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...