बदलेगा बलरामपुर-रामानुजगंज, जिले में 247 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए और विकास के लिए 247 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में यह सौगात दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा में कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में काम करने के लिए संकल्पित है। सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसानों, बुजुर्ग महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही है। उन्होंने कहा कि विकास की इकाई व्यक्ति है, एक-एक व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना है। प्रदेश में मनरेगा से उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं, कोरोना काल में भी लोगों को रोजगार मिला। छत्तीसगढ़ का पूरे देश में आकांक्षी जिले में प्रथम स्थान है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना तथा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना का लाभ अब आसानी से जरूरतमंदों को मिलने लगा है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में सबके घरों में तीन माह का निःशुल्क राशन पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से अब निम्न आय वर्ग तथा गरीबों के बच्चों को भी निजी स्कूलों को तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी तथा बड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे। आने वाले एक साल में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे, जिससे सभी क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेतों में उपयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी के साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी तथा पर्यावरण के अनुकूल होगा।

मुख्यमंत्री ने सभास्थल में शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यान, मछली, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय हेतु एक ए.एल.एस. एम्बुलेंस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, रामानुजगंज तथा 100 बिस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर हेतु एक-एक बी.एल.एस. एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग रखे जाने पर चांदो, रघुनाथनगर एवं डौरा-कोचली को तहसील तथा बरियों को उप तहसील, बलरामपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 10 आईसीयू बेड एवं डायलिसीस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज की 30 बिस्तरीय को 100 बिस्तरीय, बलरामपुर में केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने, सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के वनग्रामों में वनोपज खरीदी केन्द्र खोलने, तातापानी, रनहत में पुलिस चौकी, चनान व्यपवर्तन एवं गिरवानी का नवीनीकरण एवं विस्तार, चांदो-सामरी मार्ग में कंठी घाट का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की।

मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा लॉकडाउन की अवधि में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नवाचार बुलठू के बोल, मोहल्ला क्लास तथा पढ़ई तुंहर दुआर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षक एवं छात्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया गया।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि हमारी सरकार अपनी 36 घोषणाओं में से 24 घोषणा पूरी कर चुकी है। किसी भी सरकार का आंकलन उसके घोषणापत्र पर अमल करने से ही होता है।
सभा में स्वास्थय मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से अन्य जिलों की तुलना में कोविड-19 के संबंध में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की स्थिति अच्छी है। कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं उनकी टीम मिलकर साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल के कार्यकाल में न केवल सरगुजा संभाग बल्कि प्रदेश में बहुत अच्छा विकास का कार्य किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...