सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में शासकीय जमीन को खाद्य मंत्री के निजी सचिव भूपेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता अमित गुप्ता, A5 कांट्रेक्टर जयस गुप्ता, पटवारी और कानूनगो की मिलीभगत 130 एकड़ से अधिक अपने नाम करवा ली। मामले का पर्दाफाश होने के बाद सरगुजा कलेक्टर ने कार्रवाई की।
दरसअल, ग्रामीणों ने बतौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 130 एकड़ से अधिक भटको, कालीपुर और करदना की शासकीय जमीन को निजी मत में करने की शिकायत तहसीलदार से की थी। इसके बाद सरगुजा कलेक्टर ने एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच के लिए कहा था। जांच रिपोर्ट से पता चला कि जिन लोगों के नाम पर शासकीय जमीन में चढ़ाया गया है। उनके पास कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं होने पर 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसमें खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निजी सचिव भूपेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता अमित गुप्ता, A5 कांट्रैक्टर गुप्ता सहित शासकीय कर्मचारी पटवारी और कानूनगो सहित 25 अधिक लोगो पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।
सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने शासकीय जमीन को अपना बताकर धान समिति में धान की बिक्री की गई है। उनसे धान की राशि भी वसूली की जाएगी। वही सभी आरोपी अब भी फरार है।










