Google Analytics Meta Pixel कोरिया जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए 26 करोड़ रूपए स्वीकृत - Ekhabri.com

कोरिया जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए 26 करोड़ रूपए स्वीकृत

तीन हजार छह सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरिया जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 26 करोड़ 91 लाख 52 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार छह सौ सड़सठ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरिया जिले के विकासखण्ड-खडगंवा की पुसौर नाला पर पुसौर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 51 लाख 35 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-खडगंवा की बडेसाल्ही जलाशय योजना के मरम्मत एवं सी.सी चैनल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 43 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 233 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-खडगंवा की सांवला जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी चैनल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 66 लाख 71 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 247 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-खडगंवा की सलका जलाशय नहर मरम्मत एवं सी.सी. चैनल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 85 लाख 23 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैै। योजना के पूरा होने से 307 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
मनेन्द्रगढ़ की पसौरी व्यपवर्तन योजना के लिए दो करोड़ 34 लाख 35 हजार
विकासखण्ड- मनेन्द्रगढ़ की पसौरी व्यपवर्तन योजना के नहर में लाईनिंग पक्के कार्य एवं मिट्टी कार्य के लिए दो करोड़ 34 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 243 हेक्टेयर क्षेत्र मेंं सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बेलबहरा जलाशय योजना के मुख्य नहर में लाईनिंग चैनल निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 84 लाख 77 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की मोरगा जलाशय योजना के मुख्य नहर में लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 52 लाख 95 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 348 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-भरतपुर अंतर्गत प्रस्तावित पचनी जलाशय योजना के मुख्य नहर में आवश्यक सुधार एवं चैनल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 86 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 397 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड-भरतपुर अंतर्गत ओदारी डायवर्सन योजना के लिए दो करोड़ 60 लाख
विकासखण्ड-भरतपुर अंतर्गत ओदारी डायवर्सन योजना के मुख्य नहर चैनल एवं माइनर नहर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 60 लाख 1 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 682 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर में लाईनिंग, पक्के कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 29 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 730 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-बैकुण्ठपुर अंतर्गत खांड़ा जलाशय योजना के मुख्य नहर का सुधार एवं चैनल का निर्माण तथा संरचनाओं का सुधार कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...