Google Analytics Meta Pixel यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत - Ekhabri.com

यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड… नौतपा के छठे दिन 166 की मौत

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो चली है। लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू-लपट ने नौतपा के छठे दिन बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 166 लोगों की जान ले ली। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुलंदशहर इससे पहले 1978 में गर्म हुआ था, उस दौरान 48.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। इसी तरह अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो काशी मई में इतनी गर्म कभी नहीं रही। वहीं लखनऊ भी इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को लू की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी रात गर्म रही और पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
काशीः 1952 से अब तक इतनी गर्मी नहीं
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वाराणसी में मौसम का आकलन 1952 से हो रहा है। तब से अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि इतना तापमान वाराणसी में कभी नहीं रहा। वाराणसी में बृहस्पतिवार को रात का पारा भी सर्वाधिक 32.5 डिग्री दर्ज हुआ।
प्रयागराज की रात इतनी गर्म कभी नहीं रही, पारा 34 पार
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को सर्वाधिक गर्म रहने के बाद प्रयागराज के रात के पारे ने भी बृहस्पतिवार को रिकार्ड बनाया। न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। इससे पहले 16 जून 2019 को यहां का न्यूनतम पारा 33.9 डिग्री रिकार्ड हुआ था, जो अभी तक सर्वाधिक था। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं। प्रयागराज में 11, कौशांबी में नौ, प्रतापगढ़ में एक, गोरखपुर में एक बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में लू लगने से चार की मौत हुई है। श्रीवस्ती व गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। झांसी में भी लू लगने से बीमार हुए छह लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में एक नवजात समेत चार, आगरा में तीन, रामपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में एक-एक की मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *