देश में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कुल मामले 1 लाख 74 हजार होने वाले हैं और मौतों की संख्या भी 5000 होने वाली है। आज आए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से संक्रमित कुल मामलों की संख्या 1,73,763 हो गई है, जिसमें 86,422 सक्रिय केस हैं, वहीं 82,370 मरीज ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 4971 लोगों की इस कोरोना वायरस संक्रमण से जान चली गई है। आज सबसे ज्यादा 7,964 मामले सामने आए हैं, वहीं 265 लोगों की मौत हुई है, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है। हालांकि इस दौरान 11,264 लोग ठीक भी हुए हैं। ये भी एक दिन में सबसे ज्यादा है।
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्राभावित राज्य महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2682 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं 116 लोगों की मौत हो गई है। यह एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मामले 62 हजार के पार हो गए हैं। कुल कोरोना केस 62,228 है जबकि अब तक इस महामारी ने 2098 लोगों की जान ले ली है।
मुंबई महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस वाला शहर है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1447 है जबकि 38 लोगों की मौत हो गई हैष मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित मामले 36932 है और 1173 लोगों की मौत अब तक हो गई है। धारावी इलाके में 41 व्यक्तियों को पॉजिटिव पाया गया। कुल मामलों की संख्या 1715 हो गई है। मरने वालों का आकड़ा 61 है।
दिल्ली में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। इस वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में 1,106 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गई है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 372 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 15,944 तक पहुंच गई। इस दौरान कोविड-19 के 20 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 980 मरीज जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने के बाद 608 मरीज को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 8,609 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
तमिलनाडु में नौ और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 874 मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई। राजस्थान में 91 नये कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही इसकी संख्या बढकर आज 8158 पहुंच गयी तथा 182 लोगों की मौत हो गयी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...