Google Analytics Meta Pixel तीसरी लहर से इटली में एक दिन में हुई थी 29 हजार लोगों की मौत, भारत पर मंडराया खतरा - Ekhabri.com

तीसरी लहर से इटली में एक दिन में हुई थी 29 हजार लोगों की मौत, भारत पर मंडराया खतरा

इटली,  फ्रांस और नीदरलैंड कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में हैं। वहां हो रही मौतों से भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि इन देशों में अधिकांश लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। अब यही वायरस भारत समेत पूरे एशियाई देशों की तरफ़ बढ़ रहा है। भारत में तो कोरोना की दूसरी लहर ने ही स्वास्थ्य व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। हज़ारों की संख्‍या में लोग ऑक्सीजन,  बेड और दवाइयों के लिए कतारों में खड़े है। वही प्रतिदिन संक्रमितों और मरने वालों का आंकडा नई ऊचाइयां छू रहा है। आप कल्‍पना करें अगर तीसरी लहर भारत में आती हैं तो क्या इस लहर को रोकने के वैसी मुस्तैदी दिखा पाएगा जितनी यूरोपियन देशों ने दिखाई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत को छोड़कर विश्व के कई देशों में तीसरी लहर ने अपनी दस्तक दे दी है या देनी वाली है।

जर्मनी में फरवरी के अंत में इस वायरस का कहर शुरू हुआ था। फरवरी के अंत तक स्कूल,  व्यापार,  कॉलेज खोले जाने थे लेकिन वायरस के नए स्टैन की वजह से वहां लॉकडाउन लगाना पडा। जर्मनी में पहली दो लहर ने उतना कहर नहीं बरपाया था, जितना तीसरी लहर ने बरपाया। वहां एक दिन में कुल 29 हज़ार लोगों की मौत हुई थी। वायरस का सबसे ज़्यादा असर युवा आबादी पर हुआ है।

इटली में तीसरी लहर के बचाव के लिए सरकार ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने की कोशिश कर रही हैं। जनवरी में इटली में कुल 12 हज़ार मामले थे, जो अप्रैल में बढ़कर 20 हज़ार के पार पहुंच गए। इटली में 15 से 49 वर्ष के लोगों इस संक्रमण से ज़्यादा प्रभावित है।

फ्रांस में पहले भी कोरोना वायरस ने अपना कहर ढाया था। उस वक्त भी सबसे ज़्यादा मौतें हुई थी और आज भी कुल 1 लाख लोगों की मौत हो गई है। वहीं,  देश में तीसरा राष्ट्रीय लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान कॉलेज, स्कूल, व्यापार सभी पर पाबंदी होगी। देश में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है।

नीदरलैंड में कोरोना संक्रमण का दर 35 फीसदी बढ़ गया है।  यहां एक दिन में 5 हज़ार मामले दर्ज़ किए गए है। इसके कारण नीदरलैंड में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। सरकार जहां 28 अप्रैल से लॉकडाउन हटाने की सोच रही थी। वहीं, बढ़ते संक्रमण के कारण उन्हें लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

आखिर क्यों आ सकती हैं तीसरी लहर
भारत के प्रिसिंपल साइंटिफिक अडवाइजर के.विजय राघवन  ने बताया कि जिस तरह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उससे साफ़ है कि भारत में तीसरी लहर अपनी दस्तक देगी। पहले बार जब कोरोना वायरस आया था तब इतने वैरिएंट्स मौजूद नहीं थे। जितने दूसरी लहर में पाए गए। इसका साफ़- साफ़ मतलब है कि कोरोना के नए वैरिएंट्स तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर आने के पीछे एक बड़ी वजह है कि वायरस का रुप हर बार बदल रहा हैं।

उन्‍होंने बताया कि पहली बार जब वायरस आया था तब लोगों की इम्यूनिटी बेहतर थी, जिसकी वजह से कम से कम लोग पर संक्रमण का असर हुआ।इस बार लोगों की इम्यूनिटी पहले के मुक़ाबले कमजोर हैं, इसीलिए पहले जो इस संक्रमण का शिकार हो गए थे। उन्हें भी संक्रमण ने दुबारा अपनी चपेट में लिया। कोरोना की दूसरी लहर के वापस आने का एक मुख्य कारण यहां के लोगों की कमजोर इम्यूनिटी और असावधानी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आमजनता अभी भी लापरवाही करने से नहीं बचेंगी तो तीसरी लहर आ सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...