बीसीसीआई ने IPL 2021 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 292 ऐसे खिलाडियों की सूची जारी की है, जो विभिन्न टीमों की नीलामी का हिस्सा होंगे। साथ ही बीसीसीआई ने इनका बेस प्राइस भी तय कर दिया है। नीलाम होने वाले खिलाडियों का बेस प्राइस दो करोड होगा। यानी कोई इससे कम की बोली नहीं लगा सकेगा।
बीसीसीआई के मुताबिक 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में 292 खिलाड़ी उतरेंगे। इस ऑक्शन के लिए 1114 क्रिकेट खिलाडियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। आठ फ्रेंचाइजी के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जमा करने के बाद 292 खिलाड़ियों की आखिरी सूची तैयार की गई है, जो मिनी ऑक्शन में उतरेंगे।
बीसीसीआई के मुताबिक नीलामी में दो करोड़ की मैक्सिमम बेस प्राइस रखा गया है, जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव और आठ विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जैसन रॉय और मार्क वुड शामिल हैं।
नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है, जबकि एक करोड़ के बेस प्राइस में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में 65 खिलाड़ी हैं, जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे।
टीमों के पास बचे खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति इस तरह है:-
चेन्नई सुपरकिंग्स
पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 7 (1 विदेशी)
दिल्ली कैपिटल्स
पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 6 (2 विदेशी)
कोलकाता नाईट राइडर्स
पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (2 विदेशी)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
बजी जगह: 13 (4 विदेशी)
राजस्थान रॉयल्स
पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (3 विदेशी)
मुंबई इंडियंस
पर्स: 15.35 करोड़
बची जगह: 7 (4 विदेशी)
किंग्स इलेवन पंजाब
पर्स: 53.20 करोड़
बची जगह: 9 (5 विदेशी)
सनराइजर्स हैदराबाद
पर्स:10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 3 (1 विदेशी)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...