रायपुर। चैन स्नेचिंग की 5 एवं वाहन चोरी की 3 घटनाओं के 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 1 अंतर्राज्यीय तथा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 2 स्थानीय आरोपी शामिल है।
शहर के 5 अलग – अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ है अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों ने अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाया। घटना को अंजाम देने के पूर्व स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपना चेहरा ढ़कने के साथ ही वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपियों को चिन्हांकित करने एवं गिरफ्तार करने में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की अहम भूमिका रहीं। तीनों आरोपी पूर्व में भी अलग – अलग प्रकरणों में जेल जा चुके है। आरोपियों के कब्जे से 5 सोने की चैन एवं 2 सोने की अंगूठी कुल वजन लगभग 10 तोला 7 ग्राम जब्त किया गया है।
घटना में प्रयुक्त चोरी की 3 दोपहिया वाहन पल्सर, एक्टिवा एवं एक्सेस को भी जब्त किया गया है। जप्त सामान की कुल कीमत है लगभग 10,16,900 रुपए है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों गोबरानवापारा में रहते थे तथा योजना बनाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के अनुसार घटनाओं को अंजाम देने सर्वप्रथम तीनों रायपुर के अलग – अलग स्थानों से 3 दोपहिया वाहन चोरी किए थे। इसके बाद सर्वेश दुबे व कैलाश यादव चोरी की दोपहिया वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोबरानवापारा से रायपुर शहर आते थे एवं स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने चेहरे को कपड़ा से ढ़क कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर गोबरानवापारा फरार हो जाते थे। चैन को कृष्ण कुमार मेश्राम मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस में गिरवी रखकर रकम प्राप्त करता था। मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस द्वारा बिना दस्तावेजों के सोने के चैन को गिरवी रखने के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।
आरोपी सर्वेश दुबे पूर्व में भी रायपुर के थाना पंडरी, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा तथा भोपाल (म.प्र.) के थाना हबीबगंज एवं गोविंदपुरा से लूट एवं चोरी के लगभग 6 प्रकरणों में जेल में रह चुका है। आरोपी कैलाश यादव पूर्व में थाना गोबरानवापारा से चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल में रह चुका है तथा आरोपी कृष्ण कुमार मेश्राम थाना गोबरानवापारा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ थाना गोबरानवापारा में बलवा, चोरी, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, उद्यापन एवं अन्य सहित लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...