रायपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में अब वैक्सीनेशन में तेजी आएगी। कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार डोज राजधानी रायपुर पहुंच गई है। 18 साल से अधिक आयु के लोगो को वैक्सीन लगाया जाएगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने इसके लिए 50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। लोगों को यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा।









