कोरोना वैक्सीन की दो कंपनियों की मिश्रित डोज देना सुरक्षित है, मगर इसके साइड इफेक्ट अधिक हैं। इफेक्ट यानी प्रतिकूल प्रभाव भी गंभीर नहीं, बल्कि हल्के या मध्यम स्तर के ही नजर आते हैं। इस संबंध में ब्रिटेन में किए गए एक हालिया अध्ययन में ये नतीजे सामने आए हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की अगुआई में हुई कॉम-कोव अध्ययन में वालंटियर्स को फरवरी से ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेकाकी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। उसके बाद उन्हें दूसरी डोज के रूप में फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई। कुछ वालंटियर्स को डोज में अदला-बदली कर दी गई यानी पहली डोज फाइजर की और दूसरी एस्ट्राजेनेका की दी गई।
विज्ञानियों ने इन वालंटियर्स में टीके के चलते प्रतिरक्षा प्रणाली का अध्ययन किया। मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक मिश्रित डोज के चलते कुछ प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिले जो बहुत कम समय तक ही रहे। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी किसी तरह की अन्य गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। प्रतिकूल प्रभाव जो देखने को मिले हैं, उनमें ठंड लगाना, थकाना, सिरदर्द और बुखार महसूस होना शामिल है जो थोड़े समय तक ही रहता है। यह अध्ययन 50 साल से अधिक उम्र के लोगों पर किया गया। अभी अध्ययन के ये शुरुआती नतीजे हैं। मिश्रित डोज के रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ने वाले असर का आकलन अभी किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इसके आंकड़े मिलने की उम्मीद है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बाल रोग एवं टीका विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर मैथ्यू स्नैप ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि मिश्रित डोज सुरक्षित है। अलग-अलग डोज लगाने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने नहीं आई हैं और न ही इसके कुछ संकेत ही मिले हैं। अभी यह नहीं पता चला है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है। जल्द ही ये डाटा भी मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक 800 वालंटियर्स को एस्ट्राजेनेका की दोनों डोज दो गई। इनमें से हर 10 में से एक को बुखार की शिकायत हुई। इतने ही वालंटियर्स को जब मिश्रित डोज दी गई तो 34 फीसद में बुखार की शिकायत मिली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस अध्ययन का मकसद यह पता लगाना था कि मिश्रित डोज का क्या प्रभाव होता है। यह भी पता लगाना था कि अलग-अलग डोज देने से किस तरह के प्रतिकूल प्रभाव नजर आते हैं। इस अध्ययन के नतीजे गरीब और कम आय वाले देशों में टीकाकरण को लचीला बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं, जहां वैक्सीन की भारी किल्लत है। ऐसे देशों में सरकारें अब इस अध्ययन के आधार पर मिश्रित डोज को लेकर रणनीति बना सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...