भारत सरकार ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच के अंतर को छह से आठ हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटागी) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने सिफारिश की थी। हालांकि कोवैक्सीन की दोनों डोज के बीच अंतर में बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने बताया कि नए प्रमाणों, विशेष रूप से ब्रिटेन से मिले डाटा के आधार पर कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने दोनों डोज के बीच अंतर को बढ़ाने की सिफारिश की। डॉ. एनके अरोड़ा की अध्यक्षता वाले वर्किंग ग्रुप की सिफारिश को नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता वाले नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 ने 12 मई को स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी।
विभिन्न् राज्यों से टीके की कमी की शिकायतों के बीच सरकार के इस कदम से राहत मिलेगी। घरेलू स्तर पर टीके की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण्ा दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों ने विदेश से वैक्सीन खरीदने का भी फैसला किया है।
कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतर को दूसरी बार बढ़ाया गया है। टीकाकरण की शुरुआत में दो डोज के बीच 28 दिन का अंतर रखा गया था। मार्च में इसे बढ़ाकर छह से आठ हफ्ते कर दिया गया था।
———–
एनटागी की सिफारिशें :
-गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीके के प्रभाव की जानकारी देकर टीकाकरण्ा का विकल्प दिया जाए।
-कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों को ठीक होने के छह महीने बाद टीका लगाया जाए। अभी चार से आठ हफ्ते में लगाया जाता है।
-पहली डोज के बाद पॉजिटिव पाए गए लोगों को ठीक होने के चार से आठ हफ्ते बाद दूसरी डोज दी जाए।
-प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तीन महीने बाद टीकाकरण कराना चाहिए।
-किसी अन्य बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए या आइसीयू में रहे लोगों को भी ठीक होने के चार से आठ हफ्ते बाद टीका लगाया जाए।
-कोविड टीकाकारण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे टीकाकरण केंद्र पर अनावश्यक भीड़ होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...