छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन में एक जवान ने भी अपनी शहादत दी। मुठभेड़ के बाद इलाके से भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जो नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का एंड्री जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली संयुक्त टीम पर माओवादियों ने हमला कर दिया। सुबह 7 बजे शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 26 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल से उनके शवों के साथ-साथ हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ। हालांकि, इस अभियान में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के मुताबिक, इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
दूसरी ओर, कांकेर जिले में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। यहां भी जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने पर सटीक कार्रवाई की, जिसके बाद उनके शव और हथियार बरामद किए गए। दोनों जिलों में कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद होने से यह साफ हो गया है कि सुरक्षाबलों ने माओवादियों को करारा झटका दिया है।
सूत्रों के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा से लगे जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया था। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के लिए बड़ा नुकसान साबित हुई है। बरामद हथियारों में ऑटोमेटिक राइफल्स और गोला-बारूद शामिल हैं, जो नक्सलियों की बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...