Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन - Ekhabri.com

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

गरियाबंद जिले में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देवभोग ब्लॉक मुख्यालय से 31 प्रमुख कार्यकर्ताओं, जिसमें चार बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल सोनी भी शामिल हैं, ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बिंद्रानवागढ़ को भले ही भाजपा का गढ़ माना जाता हो, लेकिन देवभोग में हमेशा कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बड़े पैमाने पर हुए पार्टी परिवर्तन ने क्षेत्र की राजनीतिक गतिशीलता को बदल दिया है।

 

 

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा में प्रवेश किया, जहां उनका स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा और देवभोग मंडल अध्यक्ष ने किया।

 

 

भाजपा में शामिल होने वालों में अनिता विकास उपाध्याय (नगर पंचायत से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी), पार्षद प्रतिमा सोनी, देवकी यदु, श्याम लाल सोनी (चार बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), सूरज शर्मा (जिला मंत्री, गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष, देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी, जयराम यदु, छबि राम मांझी, कुलेश्वर यदु, सिरवाली यदु, हीराबाई यदु, बेलमती मांझी, सुजाता यदु, उर्मिला मांझी, कुंतुला यदु, तिरोबाई यदु, रुकमणि यदु, प्रेमलता यदु, वसुला मांझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी, कालेन्द्री सोनी, जीरा बाई सिन्हा, जयंती मांझी, सावित्री सिन्हा, सुखी निषाद और मालती निषाद शामिल हैं। इस सामूहिक प्रवेश ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर दिया है।

 

 

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पूछताछ केवल चुनाव के समय होती है। श्याम लाल सोनी और सूरज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस में नेतृत्व बनने के बाद कार्यकर्ताओं को भुला दिया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *