Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल का हुआ तबादला….अब होंगे पटना हाईकोर्ट के नए जस्टिस - Ekhabri.com

बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल का हुआ तबादला….अब होंगे पटना हाईकोर्ट के नए जस्टिस

 

छत्तीसगढ़ के जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल को पटना हाई कोर्ट का जज बनाया जायेगा।जस्टिस चंदेल के नाम की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में गठित पांच वरिष्ठ जजों की कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से की है।

केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने और राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद जस्टिस चंदेल पटना हाई कोर्ट के जज के पद की शपथ लेंगे।जस्टिस चंदेल का स्थानांतरण छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से पटना हाई कोर्ट में प्रशासनिक कारणों से किया गया है।

जज अरविंद सिंह चंदेल का जन्म 1 सितंबर 1963 को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ । आपने बी.ए. की उपाधि पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) और एल.एल.बी की उपाधि गुरूघासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से प्राप्त की। आपने 26 अगस्त 1987 को व्यवहार न्यायधीश वर्ग -2 के रूप में व्यवहार न्यायालय, शहडोल (मध्यप्रदेश) में पदग्रहण किया।

तत्पश्चात आपने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में अधीनस्थ न्यायपालिका के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। आपने राज्य परिवहन अपीलीय प्राधिकरण में पीठासीन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी, उसके उपरांत आपने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कवर्धा के रूप में अपनी सेवाएं दी। आपने छ.ग. उच्च न्यायालय में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) और रजिस्ट्रार (सतर्कता) और (निरीक्षण व जांच) के रूप में अपनी सेवाएं दी। आपने उन्नयन से पूर्व छ.ग. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी।

2019 में बने हाईकोर्ट के स्थायी जज

आप 27 जून 2017 को छ.ग. उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उन्नत हुए और शपथ लिये। 02 सितंबर 2019 को आपने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *