संगारेड्डी | 1 जुलाई 2025तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पसामैलाराम फेज-1 स्थित सिगाची फार्मा प्लांट में सोमवार को हुए भीषण धमाके और आगजनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हादसे के बाद मलबे में दबे कई शव मंगलवार को निकाले गए।
धमाके के बाद फैक्ट्री में लगी भीषण आग
फैक्ट्री में सोमवार को हुए धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी फंसे रह गए। एसपी पारीतोष पंकज ने बताया कि जब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मलबा हटाया जाने लगा, तो उसमें से कई झुलसे हुए शव बरामद किए गए।
31 कर्मचारी मौके पर ही जिंदा जल गए, जबकि तीन घायलों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजा नरसिम्हा ने मीडिया को जानकारी दी कि सरकार जांच के आदेश दे चुकी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटनास्थल की तस्वीरें
फैक्ट्री में लगी आग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें काले धुएं और लपटों की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं। घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा संभव
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर सकती है और जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों या कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
–
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...