रायपुर | 1 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया जब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone 15 Pro राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी।
बैठक के दौरान दीपक बैज कुछ देर के लिए बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करने गए थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर हॉल में घुसा और मोबाइल लेकर निकल गया। पुलिस ने खम्हारडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दीपक बैज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा—
“बैठक के बाद फोन नहीं मिला, पहले लगा भूल गया हूं। पर यह गंभीर चिंता का विषय है कि इतने सुरक्षित माने जाने वाले भवन में कोई घुसकर फोन ले जा सकता है।”
इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “बैठक में तय लोग ही थे तो फोन कैसे गायब हुआ? क्या वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं?”
वहीं भाजपा नेता केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, “दीपक बैज बताएं उन्हें शक किस पर है—भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव?”
कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भी संगठन की सुरक्षा व्यवस्था पर सोशल मीडिया में सवाल उठाए हैं।
दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा—
“फोन मेरा खोया है, लेकिन चिंता भाजपा को हो रही है!”
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजनीतिक मुख्यालय से एक महंगा फोन आखिर कैसे गायब हुआ?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...