Google Analytics Meta Pixel विश्व कप में सेमीफाइनल के 4 सबसे बड़े दावेदार - Ekhabri.com

विश्व कप में सेमीफाइनल के 4 सबसे बड़े दावेदार

विश्व कप का आगाज हो चुका है। वेस्टइंडीज और यूएसए की पिचों ने अब तक क्रिकेट प्रेमियों को बहुत निराश किया है, क्योंकि एक बार भी कोई टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। टी20 फॉर्मेट चौके-छक्कों और तेजतर्रार बैटिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार लो-स्कोरिंग मुकाबलों के कारण रोमांच बहुत कम हो गया है। इतनी कठिन पिचों पर टॉप टीम संघर्ष करती दिख रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर सेमीफाइनल तक कौन सी चार टीम पहुंच सकती हैं।

 

 

 

भारत इस समय टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है। 2023 शुरू होने से अब तक भारतीय टीम ने 26 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से रोहित शर्मा एंड कंपनी को केवल 7 बार हार मिली है और एक मैच रद्द रहा था। यानी 2023 से अब तक भारतीय टीम का जीत प्रतिशत करीब 70 को छू रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अंडर टीम के पास अनुभवी और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का बेजोड़ मिश्रण है. हालांकि भारत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई ICC टूर्नामेंट नहीं जीत सका है, लेकिन कागजी रिकॉर्ड बताते हैं कि 2013 के बाद केवल टी20 वर्ल्ड कप 2021 ऐसा टूर्नामेंट रहा है जब भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा था।

 

 

 

इंग्लैंड गत चैंपियन के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एंट्री ले रही है। जोस बटलर की कप्तानी में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। इंग्लैंड हाल ही में पाकिस्तान को 4 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर आ रही है। फिल साल्ट को पिछले विश्व कप में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे, लेकिन इस बार उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की लग रही है। उनके अलावा विल जैक्स भी आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। टीम के पास ऑलराउंड डिपार्टमेंट में मोईन अली, सैम कर्रन और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम फिलहाल सेमीफाइनल के लिए टॉप कंटेंडर नजर आ रही है।

Read Also  ICU में भर्ती होने के दावों का खुद रतन टाटा ने किया खंडन; कहा- मैं बिल्कुल ठीक, गलत सूचना न फैलाएं

 

 

 

मेजबान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भी संघर्ष करते दिखे। मगर आखिरी ओवरों में रॉस्टन चेज़ और आंद्रे रसेल की पारियों ने दिखाया कि उनकी टीम में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने की कितनी भूख है। वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेट में 5 मैचों की जीत की लय कायम कर चुकी है और वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 35 रन से धोया था। रोवमैन पावेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के पास ऑलराउंडर्स और पावर हिटर्स की भरमार है, जो किसी भी क्षण मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं होम एडवांटेज होने के कारण भी वेस्टइंडीज को सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर देखा जाना गलत नहीं होगा।

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए स्क्वाड का एलान किया, तभी स्पष्ट हो चला था कि इस बार ऑस्ट्रेलिया अनुभव के दम पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी। हालांकि टीम की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे होंगे, जो नंबर-3 पर ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 मैचों में 1,079 रन ठोक चुके हैं। वहीं ओपनिंग में डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की ताबड़तोड़ जोड़ी को कम नहीं आंका जा सकता। विशेष रूप से ट्रेविस हेड खुद को बड़े मैच का प्लेयर साबित कर चुके हैं। जिस टीम में ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर हों, वह टीम कमजोर तो कतई नहीं कही जा सकती। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 के नॉकआउट मुकाबलों में दिखाया कि वो कितने घातक फॉर्म में हैं. कंगारू टीम के पास एश्टन एगर के रूप में अनुभवी स्पिनर और एडम जैम्पा जैसा टॉप-क्लास लेग स्पिन गेंदबाज भी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *