Google Analytics Meta Pixel जोकोविक ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह - Ekhabri.com

जोकोविक ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविक ने चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में गैरवरीय नीदरलैंड्स के टिम वैन रिथोवन को हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैैंडस्लैम विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सर्बिया के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक ने रिथोवन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। जोकोविक ने 13वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। जोकोविक की विंबलडन के ग्रास कोर्ट पर यह लगातार 25वीं जीत है। दुनिया के 104वें नंबर के खिलाड़ी रिथोवन ने जोकोविक को कड़ी टक्कर दी और इस दौरान वह दूसरा सेट जीतने में भी सफल रहे। जोकोविच ने मैच में सिर्फ 19 बेजां भूलें की और 29 विनर लगाए। लगातार चौथे और कुल सातवें विंबलडन तथा 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविक अंतिम आठ के मुकाबले में मंगलवार को 10वें वरीय इटली के जानिक सिनर से भिड़ेंगे।
जाबेउर ने भी बढ़ाए कदम
महिलाओं के वर्ग में ट्यूनीशिया की तीसरी वरीय ओन्स जाबेउर ने एलिसे मर्टेंस को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में बाकी बची खिलाड़ियों के बीच शीर्ष वरीय जाबेउर ने मर्टेंस को 7-6 (9), 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन के अंतिम आठ में जगह बनाई। जाबेउर ने टाईब्रेकर में पांच सेट प्वाइंट बचाए। मौजूदा सत्र में ग्रास कोर्ट पर जाबेउर की यह लगातार नौंवीं जीत है और उन्होंने एक भी मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने पिछले महीने बर्लिन ओपन का भी खिताब जीता था। ट्यूनीशिया की यह खिलाड़ी अगले दौर में चेक गणराज्य की मेरी बोजकोवा से भिड़ेंगी।
टेनिस में करियर बनाने पर अपने बेटे की मदद को तैयार जोकोविक
नोवाक जोकोविक ने कहा कि अगर उनका बेटा स्टीफन उनके नक्‍शेकदम पर चलने का फैसला करता है तो वह अपने बेटे को हरसंभव मदद देंगे, लेकिन सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि वह चाहते हैैं कि सात साल का उनका बेटा टेनिस में करियर बनाने को लेकर कोई दबाव महसूस नहीं करे। हाल के दिनों में इंटरनेट मीडिया पर 20 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता की उनके बेटे के साथ ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थी। जोकोविक ने कहा, मैैं अपने बेटे के साथ खेलने के हर मौके को भुनाने की कोशिश करता हूं क्योंकि अब उसकी रूचि टेनिस में बढ़ गई है। वह अपने खेल को देखता है और उसका विश्लेषण करता है। अगर मेरा बेटा टेनिस में करियर बनाना चाहता है तो मैैं उसका हर संभव तरीके से मदद करूंगा जिससे वह एक पेश्ोवर टेनिस खिलाड़ी बन सके।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *