Google Analytics Meta Pixel भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा - Ekhabri.com

भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा

दुबई। (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया जिसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत पिछले साल दुबई में टी20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान से हार गया था। यह किसी भी प्रारूप के विश्व कप में भारतीय टीम की अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के हाथों पहली हार थी।

भारत सुपर-12 के ग्रुप दो का अपना दूसरा मैच 27 अक्टूबर को सिडनी में क्वालीफायर (ग्रुप ए का उप विजेता) से खेलेगा। इसके बाद वह 30 अक्टूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका और दो नवंबर को एडीलेड ओवल में बांग्लादेश से भिड़ेगा।

भारतीय टीम सुपर-12 का अपना आखिरी मैच छह नवंबर को एमसीजी में ग्रुप बी के विजेता से खेलेगी।

टूर्नामेंट का दूसरे दौर यानि सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन और मेजबान आस्ट्रेलिया तथा पिछली बार के उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। यह मैच सिडनी में खेला जाएगा।

सुपर-12 में आस्ट्रेलिया को ग्रुप एक में विश्व में नंबर एक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान तथा ग्रुप ए के विजेता और ग्रुप बी के उप विजेता के साथ रखा गया है।

सेमीफाइनल नौ और 10 नवंबर को क्रमश: सिडनी और एडीलेड ओवल में खेले जाएंगे। यह पहला अवसर होगा जबकि एडीलेड ओवल विश्व कप सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। फाइनल 13 नवंबर को एमसीजी में खेला जाएगा।

पहले दौर का शुरुआती मैच 2014 के चैंपियन श्रीलंका और नामीबिया के बीच 16 अक्टूबर को कार्डिनिया पार्क जिलांग में खेला जाएगा। ग्रुप ए की दो अन्य टीम क्वालीफाई करके आएंगी।

दो बार का चैंपियन वेस्टइंडीज भी पहले दौर में खेलेगा। उसे स्कॉटलैंड और दो क्वालीफायर्स के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप के मैच होबार्ट में होंगे।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सुपर-12 के लिये क्वालीफाई करेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *