Google Analytics Meta Pixel बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म - Ekhabri.com

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हंै। राजधानी में गैंगरेप की वारदात के बाद अब कवर्धा में दोस्त संग घूमने निकली एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित नाबालिग लड़की रविवार की शाम में अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो आरापियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद चारों आरापियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद रविवार की देर रात इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली। गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद एसपी ने आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी के आदेश दिये हंै। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
गैंगरेप पीड़िता का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की गिरफ्तार आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी युवक पीड़िता का बॉयफ्रेंड है। 17 नवंबर की तड़के रात कार में घूमने साथ लेजाकर अपने 2 फरार साथियों के साथ नाबालिग से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने कल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, जो देर रात अटारी गांव में मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...