Google Analytics Meta Pixel सुकमा में एक साथ 43 नक्सलियों का सरेंडर - Ekhabri.com

सुकमा में एक साथ 43 नक्सलियों का सरेंडर

रायपुर। सुकमा जिले में बुधवार को 43 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। बताया जा रहा है कि सभी माओवादी सुकमा पुलिस के ‘पूना नर्कोम’ यानी ‘नई सुबह का सूरज’अभियान से प्रभावित हुए और सरकार के समक्ष हथियार डाल दिए। सरेंडर करने के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि, हमें नक्सलवाद से मुक्ति चाहिए। साथ ही रोजगार की भी इन्होंने मांग की है। सरेंडर के बाद सुकमा के एसपी सुनील शर्मा व सीआरपीएफ के अधिकारियों ने सभी के साथ बैठ कर लंच भी किया। ये सभी माओवादी सुकमा जिले के 10 अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इनमें से 18 माओवादी कुकानार, 19 गादीरास, 4 तोंगपाल, 1 फुलबगड़ी व 1 चिंतागुफा थाना इलाके के हैं। फुलबगड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला पोड़ियामी लक्ष्मण संगठन में मिलिशिया कमांडर है। यह 1 लाख रुपए का इनामी भी है। साथ ही पिछले कई सालों से संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। हत्या, लूट आगजनी जैसी कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार फुलबगड़ी थाना इलाके में कई बड़े नक्सली लीडर भी हैं। वहीं लक्ष्मण के सरेंडर के बाद अब नक्सलियों के बारे में भी एक बड़ा खुलासा हो सकता है।
रोजगार की उठी मांग
सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किए माओवादियों ने रोजगार की मांग की है। उन्होंने कहा कि, हमें आजीविका चलाने के लिए रोजगार चाहिए। साथ ही अंदरूनी गांव में सड़क व पुल का निर्माण करवाया जाए। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए जिन-जिन इलाकों में नक्सलियों ने स्कूल आश्रम तोड़े हैं उसे भी जल्द से जल्द बनाया जाए। ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने सभी को विश्वास दिलाया है कि सभी को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का लाभ जरूर मिलेगा।
अब तक 176 नक्सली डाल चुके हैं हथियार
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने इस ‘पूना नर्कोम’ अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान के शुरूआत करते ही अंदरूनी इलाके के ग्रामीणों का भी पुलिस को भरपूर सहयोग मिला। इस अभियान में पुलिस अपने हर कार्यक्रम में ग्रामीणों को साथ लेकर चल रही है। साथ ही ग्रामीणों का भरोसा जितने का काम भी किया जा रहा है। इस अभियान से प्रभावित होकर सुकमा पुलिस के सामने अब तक 176 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इन सरेंडर नक्सलियों में कई हार्डकोर इनामी भी हैं। जो मुख्यधारा में लौट कर विकास के सहयोगी बने हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...