Google Analytics Meta Pixel प्रदेश के 49 बीयर बार बंद- आज से 30 प्रतिशत सस्ती हुई शराब - Ekhabri.com

प्रदेश के 49 बीयर बार बंद- आज से 30 प्रतिशत सस्ती हुई शराब

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। आज से प्रदेश में शराब सस्ती हो गई है। विदेशी शराब की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। दरअसल आज से प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो गई है, जिसके तहत विदेशी शराब पर कुछ ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस साल नयी शराब दुकानों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है, हालांकि पुरानी प्रचलित शराब दुकानों को बंद भी नहीं किया जायेगा।     हालांकि देशी शराब के दामों में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया गया है। इस साल प्रदेश में 49 बीयर बार बंद किए गए हैं। आज से इन सभी बीयर बार में ताला लटक गया है। अधिकारियों के मुताबिक दूसरे प्रदेशों से अवैध सस्ती शराब की तस्करी रोकने के लिए कम किये गए हैं शराब के दाम। दरअसल कुछ प्रदेशों में शराब सस्ती होने की वजह से तस्कर वहां की शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही घटिया अवैध शराब से लोगों की जान भी सांसत में है।
ऐसे में तय हुआ है कि ड्यूटी कम कर दी जाए, ताकि तस्करी से मंगाई गई शराब लोगों के लिए महंगी पड़े। ऐसे में तस्करी कम हो जाएगी और सरकार का राजस्व बढ़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे थोड़ा नुकसान जरूर दिख रहा है, लेकिन शराब की खपत बढ़ जाने से राजस्व पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
सर्दी-खांसी वालों को शराब नहीं
कोरोना वायरस संक्रमण काल में समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों में शासन के निर्देशों के पालन के लिए गाइडलाइन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दुकानों के समस्त कर्मी पूरे समय मास्क का उपयोग करें तथा प्रत्येक दुकान में अतिरिक्त मास्क संग्रह सुनिश्चित करें। केवल मास्क वाले ग्राहकों को ही मदिरा विक्रय करें। प्रत्येक मदिरा दुकानों में ग्राहक काउन्टर के सामने बेरिकेटिंग किया जाये तथा अधिक बिक्री वाले समय पर ग्राहकों की अधिक भीड़ न होने दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...