रायपुर. राजधानी समेत प्रदेशभर में अधिकतर बदमाश से ई कॉमर्स वेबसाइट से चाकू मंगवाकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. बीते दिनों मंदिर हसौद थाना इलाके के पेट्रोल पंप के मैनेजर की दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी. इस वारदात में इस्तेमाल चाकू को ऑनलाइन साइट से मंगवाया गया था. इस जानकारी के बाद रायपुर पुलिस ने ईकॉमर्स वेबसाइट और कोरियर डिलवरी कंपनी के कर्मचारियों पर एक्शन लिया है. फ्लिपकार्ट और कोरियर कंपनी के 2 मैनेजर, 1 सुपरवाइजर, 3 डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है.










