मुंबई में कुछ शिवसैनिकों ने एक वॉट्सऐप मैसेज से नाराज होकर रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की पिटाई कर दी। कांदीवली इलाके हुए इस वारदात पीड़ित की आंखों में चोट आई हैं। पीडित ने इस मामले में समता नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छह शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शिवसैनिकों में कमलेश चंद्रकांत कदम, संजय मांजरे, राकेश, प्रताप मोतीरामजी सुंदवेरा, सुनील देसाई और राकेश कृष्णा हैं।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात सुबह 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुई। यहां के निवासी एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। इसके बाद कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों में शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम और संजय मांजरे समेत करीब एक दर्जन लोग थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में देर शाम कमलेश कदम और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
पूर्व अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि कार्टून फॉर्वर्ड करने के चलते मुझे धमकी भरे कॉल आए थे। आज 8-10 लोगों ने मुझ पर हमला किया और मुझे पीटा। मैंने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए काम किया है। वहीं रिटायर्ड अधिकारी की बेटी शीला शर्मा ने कहा कि कार्टून को फॉर्वर्ड करने के चलते उन्हें धमकी मिली थी। शिवसेना के लोगों ने मेरे पिताजी पर हमला किया। बाद में, पुलिस हमारे निवास पर आई और मेरे पिता को अपने साथ ले जाने पर जोर दिया। हमने समता नगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई है।
उधर, इस मामले में राजनीति तेज हो गई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत भाजपा के कई नेताओं ने इस पूरे मामले पर खेद जताया है। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि रिटॉयर्ड नेवी ऑफिसर की पिटाई सरकार का विरोध करने पर हुई है। केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षा देनी चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...