Google Analytics Meta Pixel 67 लाख 50 हजार का 675 किलो गांजा जब्त, तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे - Ekhabri.com

67 लाख 50 हजार का 675 किलो गांजा जब्त, तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

कवर्धा। पुलिस ने उड़ीसा के गांजा सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हे। पुलिस ने तस्करों से 67 लाख 50 हजार का 675 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा 10 चक्का ट्रक में लाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब्त कर लिया।
वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरश: पालन किये जाने हेतु शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला इकाई कबीरधाम के समस्त थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए जिला एवं राज्य के सरहदी थाना चिल्फी में निरीक्षक रमाकांत तिवारी द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर उक्त अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गत रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर की ओर से होते हुए जबलपुर की ओर ट्रक में अवैध गांजे का परिवहन होने वाला है। उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य जाने वाले सभी मुख्य मार्गों में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक 10 चक्का ट्रक रायपुर-जबलपुर नेशनल मार्ग से आता दिखा। जिसे थाना चिल्फी के सामने तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के केबिन व ट्राली के बीच की संरचना को परिवर्तित कर मोडिफाई चेम्बर बनाकर अंदर मादक पदार्थ भरा गया था। पुलिस ने कुल 675 किलो गांजा जब्त किया गया व उड़ीसा राज्य के गांजा सरगना प्रमोद कुमार घोष पिता पुन्ना चंद्र घोष उम्र 20 वर्ष निवासी मरदोकोट थाना कोडला जिला गंजाम रउड़ीसा को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजा की मात्रा 6 क्विंटल पचहत्तर किलो (6.75 क्विंटल) कुल कीमत 67 लाख 50 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त दस चक्का वाहन कीमती 25 लाख रूपये को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त मादक पदार्थ को उड़ीसा राज्य से लाकर कबीरधाम होते आगरा के विभिन्न स्थानों में खपाने की तैयारी में थे। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, अजीत कुमार ओग्रेे के निर्देशन में चिल्फी थाना व डायल 112 स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...