दंतेवाड़ा।आज तड़के सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक 7 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। सर्च अभियान भी जारी है।नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां तड़के सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं पुलिस का सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में अभी तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।










