Google Analytics Meta Pixel सिलगेर में मारे गए आदिवासियों को कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया मुआवजा: रेणुका,मुआवजा लेने को तैयार नहीं आदिवासी: दीपक बैज - Ekhabri.com

सिलगेर में मारे गए आदिवासियों को कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया मुआवजा: रेणुका,मुआवजा लेने को तैयार नहीं आदिवासी: दीपक बैज

जगदलपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी आग देशभर में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि सिलगेर आंदोलन में मारे गए आदिवासियों को किसी प्रकार का मुआवजा देने की कांग्रेस सरकार प्रयास नहीं कर रही है। यूपी में मुआवजे का ऐलान कर रही है। जिस पर पलटवार करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। यदि वो लेने को तैयार है, तो निश्चित तौर पर उन आदिवासियों को मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह जगदलपुर दौरे पर हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते हुए कहा कि सिलगेर आंदोलन में मारे गए आदिवासियों को किसी प्रकार का मुआवजा देने की सरकार प्रयास नहीं कर रही है। उत्तरप्रदेश में सीएम योगी की सरकार है, वो वहां अच्छा काम कर रहे हैं। क्राइम की दर को लगभग खत्म कर चुके है। वो जनता के लिए संवेदनशील है। रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को क्या जरूरत थी वहां जाकर 50-50 लाख के मुआवजा राशि की घोषणा करने की। छत्तीसगढ़ की उन्हें चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ में सैकड़ों किसान आत्महत्या किए है, उनकी चिंता छोड़ यूपी की चिंता कर रहे हैं। अभी कवर्धा जल रहा है। उनको कवर्धा की चिंता नहीं है। जो छत्तीसगढ़ में मारे गए आदिवासी है। आत्महत्या किए किसान है, उनको 50 लाख का मुआवजा देना चाहिए।
आदिवासी मुआवजा लेने को तैयार नहीं : दीपक बैज
इस बयान पर पलटवार करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री का बयान अपने साथी केंद्रीय मंत्री के बेटे को बचाने जैसा बयान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों के साथ न्याय कर रहे हैं। यूपी सरकार किसानों को कुचलने वाली सरकार है। अगर वह सरकार संवेदनहीन है, तो सीएम भूपेश बघेल की सरकार संवेदनशील है। सिलगेर मामले में सीएम भूपेश बघेल ने अपने आदिवासी जनप्रतिनिधियों को वहां भेजा था। वहां चर्चा हुई और चर्चा होने के बाद इस आंदोलन के समाधान का रास्ता निकला है। दीपक बैज ने कहा कि मुआवजे की बात है, तो वहां के आदिवासी मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। अगर भाजपा को लगता है कि मुआवजा नहीं ले रहे हैं, तो सिलगेर जाकर उनसे बात कर लें। यदि मुआवजा लेने को तैयार हैं, तो निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार उन आदिवासियों को मुआवजा देगी। रही बात बयान की तो अपने मंत्री को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों से तुलना नहीं करनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...