Google Analytics Meta Pixel कोरोना: छत्तीसगढ़ को 5 एमएल वैक्सीन वाली 13.5 लाख सीरिंज मिलीं - Ekhabri.com

कोरोना: छत्तीसगढ़ को 5 एमएल वैक्सीन वाली 13.5 लाख सीरिंज मिलीं

रायपुर। कोरोना टीकाकरण की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। जनवरी के किसी भी हफ्ते में टीके लगने की शुरूआत का संकेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी दे चुके हैं। इस बीच, वैक्सीन के लिए अब जरूरी साजो-सामान की खेप केंद्र सरकार की ओर से आने लगी है। पहली खेप में कोरोना टीका लगाने वाले साढ़े 13 लाख इंजेक्शन (सीरिंज) यहां आ गए हैं। ये सीरिंज 5 एमएल वाले हैं, अर्थात एक बार में इतनी वैक्सीन लगेगी। दरअसल, वैक्सीन में टूट फूट मानवीय चूक के जरिए खराब होने जैसी स्थिति भी आती है। इसलिए माना जा रहा है कि पहले चरण के लिए प्रदेश को निर्धारित 2.24 लाख हजार की जरूरत से थोड़ी ज्यादा वैक्सीन भी मिल सकती है। हालांकि इसका फैसला केंद्र की ओर से ही होना है।
सामान्य वैक्सीन प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य , क्षेत्रीय और जिलास्तरीय वैक्सीन स्टोर में कोरोना ही नहीं, दूसरे किसी भी वैक्सीन को अधिकतम 11 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है। चूंकि कोरोना वैक्सीन के बारे में अभी बहुत सी स्थितियां स्पष्ट नहीं हंै, इसलिए ये भी माना जा रहा है कि स्टोरेज के प्रोटोकॉल में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमरसिंह ठाकुर के अनुसार हर हफ्ते लगातार टीकाकरण को लेकर बैठकें की जा रही है। प्रदेश को साढ़े 13 लाख सीरिंज मिली हंै।
-पोलियो वैक्सीन से भरा ट्रक रातभर रोकना पड़ा क्योंकि स्टोर ही फुल
प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन स्टोर करने की कोशिश चल रही है, इस बीच सोमवार को वैक्सीज स्टोरेज में बड़ी खामी उजागर हो गई। सोमवार को तड़के साढ़े 4 बजे हैदराबाद से 45 लाख से ज्यादा पोलियो वैक्सीन लेकर पहुंचा ट्रक इसलिए रात तक बाहर खड़ा रह गया, क्योंकि वैक्सीन स्टोर में इसके लिए जगह ही नहीं बची है। ऐसे में यह तय हुआ है कि मंगलवार को हर जिले से वैक्सीन के लिए गाडिय़ां आएंगी और इस ट्रक से उतारकर अपने जिलों में ले जाएंगी। जो टीके बचेंगे, बाद में उनके लिए इस स्टोर में जगह बनाई जाएगी।
17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान
प्रदेश में 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान के तहत 45.47 लाख से ज्यादा पोलियो खुराक दी जानी है। यही वैक्सीन लेकर हैदराबाद के भारत बायोटेक से सप्लाई ट्रक 1.40 करोड़ रुपए के वैक्सीन लेकर सोमवार सुबह 4 बजे स्टेट वैक्सीन स्टोर पहुंचा। भीतर जगह नहीं थी, इसलिए ट्रक बाहर खड़ा रहा। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वैक्सीन रखने की जगह नहीं है, यह कहकर उसे ट्रक खड़ा रखने के लिए कहा गया है। अगले कुछ दिन में कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। हेल्थ अमला कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चैन बनाने के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि उसके पास वैक्सीन रखने की जगह नहीं है। कोरोना वैक्सीन का अलग-अलग जिलों में भेजने के लिए सरकारी अमले को ट्रांसपोर्टेशन के बड़े इंतजाम करने होंगे, इसलिए रेलवे ने भी इसमें हाथ बंटाने की तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर मंडल व जोनल मुख्यालय में जिन 111 बोगियों को कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया था, उनका वैक्सीन के परिवहन में इस्तेमाल किया जा सकता है। रेल प्रशासन को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश में इन आइसोलेशन बोगियों में मरीजों को रखने की जरूरत नहीं पड़ी थी। इस वजह से 8 महीने में कुछ टूट-फूट भी हुई है, जिसकी मरम्मत शुरू की जाने वाली है। एक विचार यह भी है कि इन डिब्बों को ही जरूरत पडऩे पर वैक्सीनेशन सेंटर में तब्दील कर दिया जाए। क्योंकि पहले चरण में प्रदेश में 10 हजार वैक्सीनेशन बूथ बनेंगे, जिनकी संख्या बढ़ते-बढ़ते 30 हजार होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...