Google Analytics Meta Pixel ओडिशा में मिले छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े के शव:एक ही फंदे पर लटक रही थी बॉडी, 15 अप्रैल को हुए थे लापता - Ekhabri.com

ओडिशा में मिले छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े के शव:एक ही फंदे पर लटक रही थी बॉडी, 15 अप्रैल को हुए थे लापता

susisde
susisde

देवभोग-गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटकते मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है। शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्ति कर ली है। इधर युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बॉडी और बाइक के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों को शव के सड़ने की बदबू आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर मर गया है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक और युवती को एक ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ पाया। देवभोग थाना क्षेत्र के साहसखोल इलाके के ग्रामीण ऋषिझरन इलाके में तेंदूपत्ता तोड़ने जाते हैं। बदबू आने पर ग्रामीणों ने 3 दिन पहले ही प्रेमी जोड़े की बॉडी और बाइक को देख लिया था, लेकिन डर के कारण वे केवल आपस में इसकी चर्चा कर रहे थे। ये चर्चा देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े तक भी पहुंची। तब वे टीम के साथ 3 मई को सर्चिंग के लिए भी निकले, लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा पर कहीं भी लाश नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम को देवभोग पुलिस ने ओडिशा की चंदाहांडी थाना पुलिस से संपर्क किया। शनिवार को ओडिशा पुलिस ने कूहड़ी के जंगल से शव और बाइक बरामद कर ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *