रायगढ़, 23 जून 2025। अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ के तमनार ब्लॉक स्थित कुंजेमुरा गांव में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। इस प्रशिक्षण केंद्र से सात छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के लिए हुआ है। इन छात्रों को अब निःशुल्क आवास, भोजन और विशेषज्ञ कोचिंग की सुविधा के साथ अंतर्राज्यीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस केंद्र की स्थापना 2024-25 में आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल कुंजेमुरा में की गई थी, जहाँ कोच एनोस सिंह के मार्गदर्शन में 17 वर्ष से कम आयु के 15 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय ट्रायल (21-23 अप्रैल 2025, रायपुर) में चयनित चार छात्र –
प्रियांश निषाद (कुंजेमुरा)
* साहिल रजक
* आर्यन दास महंत (रूमकेरा)
* सुधीर सिदार (गारे)
ये सभी छात्र आत्मानंद स्कूल कुंजेमुरा में कक्षा 10वीं या 11वीं में अध्ययनरत हैं।
वहीं, 29-30 अप्रैल को बिलासपुर ट्रायल में भाग लेने वाले पाँच छात्रों में से तीन –
चित्रसेन निषाद (कुंजेमुरा)
* रिंकु पुरसेठ (पाता)
* आदित्य चौहान (बजरमुडा)
का चयन राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी दो छात्रों का चयन SAI रायपुर में हुआ था, जिनमें कुमारी विनिशा मिंज ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर संस्थान को गौरवान्वित किया।
यह उपलब्धि न सिर्फ अदाणी फाउंडेशन की ग्रामीण प्रतिभा को मंच देने की पहल को दर्शाती है, बल्कि यह प्रेरणादायक उदाहरण भी है कि कैसे सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर गांवों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...